पंजाब किंग्स 
खेल

Punjab Kings के इस खिलाड़ी को कभी भी मिल सकती है टीम इंडिया में एंट्री, पूर्व कोच Ravi Shastri का दावा

गौरतलब है कि इस ताज़ा सीजन IPL 2023 में अब तक खेले 9 मैचों में 21.11 की औसत से उन्होंने 190 रन बनाए हैं।

किर्तेश ढोबले

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) का नाम लेते हुए कहा है कि उन्हें कभी भी टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।

IPL 2023 में PBKS के लिए लगातार बेहतरीन खेल रहे जितेश शर्मा IPL 2022 के सीजन से इस टीम के साथ हैं और उन्होंने PBKS के लिए प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में उन्होंने कुल खेले 12 मैचों में 234 रन बनाए थे। और, अबकी ताज़ा सीजन में भी वो बढ़िया खेल रहे हैं।

गौरतलब है कि इस ताज़ा सीजन IPL 2023 में अब तक खेले 9 मैचों में 21.11 की औसत से उन्होंने 190 रन बनाए हैं। यूं तो उनका प्रभावशाली मामला उनका स्ट्राइक-रेट रहा है। IPL 2023 में जितेश शर्मा का मौजूदा स्ट्राइक रेट 162.39 रहा है। आपको याद दिला दें कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए लिस्ट किए जाने के बावजूद जितेश शर्मा ने अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है।

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि जितेश शर्मा को जल्द ही अवसर मिलेगा। उन्होंने एक स्पोर्ट्स न्यूज़ एजेंसी से कहा कि पंजाब किंग्स का यह विकेटकीपर IPL की बड़ी खोज है। शास्त्री का मानना है कि भारतीय टीम के रेगुलर विकेटकीपर ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के मद्देनजर जितेश शर्मा को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।

रवि शास्त्री का मानना है कि लोअर ऑर्डर के लिए जितेश शानदार खिलाड़ी हैं और वे बेखौफ खेलते हैं। उन्होंने कहा कि जितेश कभी भी टीम इंडिया में एंट्री कर सकते हैं। वे लोअर ऑर्डर में एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उसकी कीपिंग बढ़िया है और वे बेखौफ हैं।

विनय कुमार

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो