प्रीति जिंटा- शशांक सिंह (डिजाइन फोटो) 
खेल

गलती से खरीदे गए खिलाड़ी पर मेहरबान हुई मालकिन, पोस्ट शेयर कर खोला IPL ऑक्शन का राज

बत्तीस साल के शशांका ने गुरुवार को 29 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली।

अक्सा अंसारी

अहमदाबाद: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की सह-मालिक प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ तीन विकेट की रोमांचक जीत में टीम के नायक शशांक सिंह (Shashank Singh) ने आईपीएल नीलामी में हुई गफलत को सार्थक तरीके से लिया और कभी उसकी शिकायत नहीं की। बत्तीस साल के शशांका ने गुरुवार को 29 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली।

पंजाब किंग्स पिछले साल दिसंबर में दुबई में आईपीएल नीलामी के दौरान कथित तौर पर शशांक के लिए अपनी बोली वापस लेना चाहती थी,लेकिन नीलामीकर्ता ने इसे स्वीकार नहीं किया क्योंकि बोली पूरी हो गयी थी। फ्रेंचाइजी ने हालांकि बाद में एक स्पष्टीकरण जारी किया जिसमें दावा किया गया कि शशांक हमेशा उनकी सूची में थे और नीलामी सूची में एक ही नाम के दो खिलाड़ियों का उल्लेख होने के कारण भ्रम था।

प्रीति ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘ ऐसा लगता है कि आज नीलामी में हमारे (पीबीकेएस) बारे में अतीत में कही गई बातों के बारे में बात करने का बिल्कुल सही दिन है। समान परिस्थितियों में बहुत से लोग आत्मविश्वास खो चुके होंगे,दबाव में झुक गए होंगे या हतोत्साहित हो गए होंगे... लेकिन शशांक नहीं।'' उन्होंने लिखा, ‘‘ वह साधारण इंसान की तरह नहीं है। वह काफी खास है। सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में उनके कौशल के कारण नहीं, बल्कि उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और अविश्वसनीय भावना उन्हें खास बनाती है। उन्होंने सभी टिप्पणियों और मजाक को सहजता से लिया और कभी इसकी शिकायत नहीं की।''

उन्होंने लिखा, ‘‘उसने खुद का समर्थन किया और हमें दिखाया कि वह मानसिक रूप से कितना मजबूत है। मैं इसके लिए उसकी सराहना करती हूं। वह मेरी प्रशंसा और सम्मान का हकदार है। मुझे उम्मीद है कि वह आप सभी के लिए एक उदाहरण बन सकता है कि जब जीवन में मुश्किल के पल आते हैं और चीजें आपके अनुसार नहीं होती तो यह काफी मायने रखता है कि आप अपने बारे में क्या सोचते है।'' प्रीति ने कहा, ‘‘इसलिए शशांक की तरह खुद पर विश्वास करना कभी बंद न करें और मुझे यकीन है कि आप जीवन के खेल में मैन ऑफ द मैच बनेंगे।''

(एजेंसी)

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई