भारतीय एथलीटों के साथ प्रधानमंत्री मोदी (सौजन्यः पीएम मोदी- एक्स)  
खेल

श्रीजेश की जर्सी और मनु की पिस्टल पाकर गदगद हुए पीएम मोदी, ओलंपिक एथलीट्स से मिले प्रधानमंत्री

पेरिस ओलंमपिक 2024 में भारत के 117 एथलीट्स ने भाग लिया था। भारत की झोली में इस बार 6 मेडल आए हैं। ऐसे में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो गया है। भारत की झोली में इस बार 6 मेडल आए हैं। जिसने भी ओलंपिक में मेडल जीता उन सभी से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। जिसके बाद अब खुद पीएम मोदी ने उन सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की है, जिन्होंने पेरिस में भारत का झंडा गाड़ा है। जिसके हॉकी टीम, मनु भाकर भी शामिल हैं।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई थी। हालांकि टीम को जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लेकिन स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके लगातार दो बार कांस्य पदक जीता है।

वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट्स को छोड़कर पीएम मोदी ने अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात की, जिसमें लक्ष्य सेन जैसे कई एथलीट्स भी शामिल है। हालांकि इस समारोह में नीरज चोपड़ा शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि वह जर्मनी में अपनी चोट का इलाज करवा रहे थे।

जब एथलीट्स ने पीएम मोदी से मुलाकात की, तो उन्होंने पीएम को कई तरह के उपहार भी दिए। जैसे शूटर मनु भाकर ने प्रधानमंत्री को पिस्टल गिफ्ट की। वहीं भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पीएम को अपनी टी-शर्ट तोहफे में दी। सोशल मीडिया पर एथलीट्स से पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 भारतीय एथलीट्स ने मेडल जीते हैं।  जिसमें 1 सिल्वर मेडल और 5 कांस्य पदक है। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता। इसके अलावा मनु भाकर, मिक्स टीम में मनु भाकर और सरबजोत सिंह, अमन सहरावत और स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कारनामा किया है।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट