खेल

PKL 11: प्रो कबड्डी लीग का आगाज आज, तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरु बुल्स का होगा आमना-सामना, देखें दोनों टीमों का टॉप-7

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे सफल रेडर डुबकी किंग प्रदीप नरवाल और हाई फ्लायर पवन सेहरावत के बीच में टक्कर होगी। आज 18 अक्टूबर से प्रो कबड्डी लीग का शुरुआत हो रहा है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेली जाएगी। कबड्डी में आज प्रदीप नरवाल और पवन सेहरावत के बीच आमना-सामना होगा।

दोनों की टीमों में कई दमदार खिलाड़ी है, जो अकेले दम पर बाजी पलटने का दम रखते हैं। यह मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। एक टीम की कप्तानी प्रदीप नरवाल करेंगे। वहीं दूसरी टीम की कप्तानी पवन सेहरावत करते हुए दिखेंगे। प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे सफल रेडर डुबकी किंग प्रदीप नरवाल और हाई फ्लायर पवन सेहरावत के बीच में टक्कर होगी।

दोनों टीमों का प्रदर्शन पिछला साल रहा था खराब

तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी खराब रहा था। टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। वहीं बेंगलुरु बुल्स की टीम भी कुछ कमाल नहीं कर सकी थी। बुल्स की टीम भी प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नही हो सकी थी। आज दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरु बुल्स के बीच मैच के लिए टॉप-7

तेलुगु टाइटंस - मनजीत (रेडर),सागर (राइट कवर), अजीत पवार (लेफ्ट कवर), पवन सेहरावत (कप्तान और रेडर), विजय मलिक (ऑलराउंडर), कृष्ण ढुल (राइट कॉर्नर) और अंकित (लेफ्ट कॉर्नर)। बेंगलुरु बुल्स - परदीप नरवाल (कप्तान और रेडर), सुरिंदर सिंह (डिफेंडर), प्रतीक (डिफेंडर), जय भगवान (रेडर), अजिंक्य पवार (रेडर), सौरभ नांदल (राइट कॉर्नर), नितिन रावल (लेफ्ट कॉर्नर)।

मैच डिटेल:

मैच - तेलुगु टाइटंस vs बेंगलुरु बुल्स तारीख - 18 अक्टूबर, 2024 समय - रात 8 बजे से स्थान - हैदराबाद

यह भी पढ़ें : 

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा