खेल

लाइव मैच के दौरान कैप्टन ने किया गेंदबाज को KISS, वीडियो हुआ वायरल

इस ओवर के दौरान कैप्टन और गेंदबाज के बीच अच्छी जुगलबंदी देखने को मिली।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके पूरी दुनियाभर में चाहने वाले है। क्रिकेट के खेल में अक्सर कई ऐसे नज़ारे देखने को मिलते है, जिसे देखकर अक्सर फैन्स हैरान रह जाते है। हालांकि, कभी कभी मैच के दौरान कुछ खिलाडी मजाक मस्ती के मूड में भी दिखाई देते है। खिलाड़ियों का यह अंदाज भी दर्शकों को पसंद आता है। ऐसा ही कुछ अनोखा अंदाज ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग (BBL) के एक मैच के दौरान देखने को मिला। 

बिग बैश लीग (BBL) में हाल ही में एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) और सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी लोग सोशल मीडिया पर काफी तारीफ कर रहे हैं। इस मैच के दौरान एडिलेड के कैप्टन ने अपने गेंदबाज को किस कर लिया। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान में उतरी सिडनी टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। 

एडिलेड के कैप्टन पीटर सिडल (Peter Siddle) ने पहला ओवर गेंदबाज डेनियल वॉरेल (Daniel Worrall) को करने के लिए कहा था। इस ओवर के दौरान कैप्टन और गेंदबाज के बीच अच्छी जुगलबंदी देखने को मिली। इतना ही नहीं कैप्टन पीटर डेनियल ने गेंदबाज के गाल पर किस कर लिया। वहीं, इसके बाद दोनों मस्ती करते हुए भी नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैन्स को भी खिलाड़ियों का यह अंदाज पसंद आ रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। 

मैच की बात करे तो, यह मैच  सिडनी की टीम ने 6 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया।  एडिलेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए थे।  एडिलेड के गेंदबाज राशिद खान ने 3 विकेट लिए हैं। वहीं, सिडनी के लिए सिल्क ने आखिरी ओवर्स में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 36 रन बनाए हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे