खेल

पीसीबी प्रमुख ने सकलेन के घुटने के उपचार के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए

मृणाल पाठक

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच सकलेन मुश्ताक के घुटने के उपचार के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। ‘डेली जंग' समाचार पत्र की खबर के अनुसार रमीज ने इस राशि को तुरंत जारी करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय टीम के चिकित्सक नजीब सोमरो ने पिछले कुछ समय से घुटने की समस्या से परेशान सकलेन के इलाज के लिए उन्हें 10 लाख रुपये देने का आग्रह किया था।

यह राशि उस समय मांगी गई थी जब पाकिस्तान की टीम हाल में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए नीदरलैंड में थी और सकलेन को वहां कुछ उपचार कराना पड़ा। खबर के अनुसार अंतरिम कार्यकाल पूरा होने के बाद सकलेन को इसी हफ्ते मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उन्होंने घुटने में दर्द की शिकायत की थी।

एक विश्वस्त सूत्र ने बताया, ‘‘इस मामले में जो चीज अलग है वह यह है कि सकलेन के उपचार के लिए राशि जारी करने में जो तेजी दिखाई गई।'' सूत्र ने कहा कि पीसीबी आम तौर पर अपने अनुबंधित खिलाड़ियों और कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा देता है लेकिन उचित प्रक्रिया के बाद ही राशि जारी की जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस मामले को रमीज ने अपवाद के रूप में लिया क्योंकि सकलेन पिछले कुछ समय से अपने घुटने की समस्या को लेकर शिकायत कर रहा था। टीम चिकित्सक ने सिफारिश की इसलिए राशि जारी की गई।'' पाकिस्तान के लिए 49 टेस्ट और 169 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में कुल 496 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले सकलेन का करियर घुटने की चोट के कारण ही खत्म हुआ था। (एजेंसी)

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?

ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला जेलर बोली- IPS के साथ डिनर करने का दबाव बनाया

दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र से यूपी-बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री