विनेश फोगाट (सौजन्यः एक्स) 
खेल

करोड़ों भारतीयों का टूटा 'स्वर्णिम' सपना! फाइनल मुकाबले से पहले पेरिस ओलंपिक से बाहर हुईं विनेश फोगाट

ओलंपिक 2024 में विनेश के फाइनल में पहुंचने से साथ ही भारत को मेडल पक्का हो गया था। लेकिन अब भारतीयों की उम्मीद टूट गई है। पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जिसके पीछे की वजह उनका वजन बढ़ना है।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए बूरी खबर सामने आई है। करोड़ों भारतीयों के सपने पर पानी फिर गया है। स्टार पहलवान विनेश फोगाट 2024 ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। जिसकी वजह उनका वजन ज्यादा होना है।

ओलंपिक 2024 में विनेश के फाइनल में पहुंचने से साथ ही भारत को मेडल पक्का हो गया था। लेकिन अब भारतीयों की उम्मीद टूट गई है। भारत को अब रेसलिंग में मैडल नहीं मिलेगा। पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जिसके पीछे की वजह 50 किग्रा स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले उनका वजन बढ़ जाना है।

पहलवान विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से लगभग 100 ग्राम अधिक है, जिसकी वजह से वह अयोग्य घोषित हो गईं। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगाट रजत पदक के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाएंगी और इस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग में केवल स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता ही होंगे।

ऐ्से में जब फाइनल में पहुंचने के बाद पहलवान विनेश का वजन मंगलवार की रात चेच किया गया तब लगभग 2 किलोग्राम ज्यादा निरला था। जिसके बाद वह पूरी रात सोई नहीं और मानदंडों पर खरा उतरने के लिए जॉगिंग से लेकर स्किपिंग और साइकिलिंग तक सब कुछ करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही और वह 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित हो गईं।

जानकारी के लिए बता दें कि विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती के राउंड ऑफ 16 मैच में जापान की युई सुसाकी को 3-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। चार बार के विश्व चैंपियन सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को मात दी। विनेश ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला 7-5 के अंतर से जीत हासिल की थी। जिसके बाद आज उनका फाइनल मुकाबला रात 10.15 बजे क्यूबा के पहलवान गुजमैन लोपेज से होना था।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता