मनु भाकर (सौजन्यः एक्स) 
खेल

Paris Olympics 2024: मनु भाकर नहीं लगा पाईं तीसरे पदक पर निशाना, मेडल की हैट्रिक लगाने से चूकीं

ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक लगाने का मनु भाकर का सपना शनिवार को यहां 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य पदक के लिए हंगरी की खिलाड़ी से शूट ऑफ में पिछड़ने के बाद पूरा नहीं हो सका। हालांकि वह भारत को अब तक दो मेडल दिला चुकी हैं।

मृणाल पाठक

शेटराउ (फ्रांस): पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाज मनु भाकर ने भारत को अब तक दो मेडल दिलाए हैं, लेकिन वह पदकों की हैट्रिक लगाने से चूक गई हैं। वह 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य पदक के लिए हंगरी की खिलाड़ी से शूट ऑफ में पिछड़ गई, जिसके बाद उनका तीसरा पदक जीतने का सपना टूट गया। हालांकि देश को उन पर नाज़ है, जिस तरह से उन्होंने ओलंपिक में खेल दिखाया है वह काबिल-ए- तारीफ है। अपने इस प्रदर्शन के बाद मनु भाकर ने भी कहा कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।

मनु पांच-पांच निशाने के 10 सीरीज के फाइनल में शुरुआती आठ सीरीज के बाद 28 अंक के साथ हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थी। इसके बाद शूट ऑफ में मनु पांच में से तीन निशाना ही लगा सकी जबकि मेजर ने चार सटीक निशाने के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

मनु की शानदार लय को देखते हुए, उनके पदकों की हैट्रिक लगाने की उम्मीदें बहुत अधिक थीं। फाइनल की शुरुआत में छठे स्थान पर खिसकने के बाद भी वह वापसी करने में सफल रही। मनु की शुरुआत बेहद खराब रही वह शुरुआती सीरीज में पांच में से तीन निशाना चूक गयी। इसके बाद दो सीरीज में चार-चार निशाने के साथ उन्होंने वापसी की।

चौथा सीरीज से एलिमिनेशन चरण शुरू हुआ। मनु सातवें चरण (एलिमिनेशन का चौथा चरण) में कुछ समय के लिए तालिका में शीर्ष पर पहुंची। दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने तुरंत आठवें दौर में शीर्ष स्थान पर वापसी की जबकि दूसरे स्थान पर काबिज मनु पांच में से तीन निशाना लगाने के बाद वेरोनिका के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गयी।

वह शूटऑफ में अपनी लय जारी नहीं रख सकी और करीबी अंतर से कांस्य पदक से चूक कर जयदीप करमाकर (पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन, 2012 लंदन), अभिनव बिंद्रा (पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल, 2016 रियो) और अर्जुन बबूता (10 मीटर एयर राइफल, 2024 पेरिस ओलंपिक) जैसे निशानेबाजों की सूची में शामिल हो गयी।

इस स्पर्धा का स्वर्ण यांग और रजत फ्रांस की जेद्रजेजेव्स्की केमिली ने जीता। दोनों निशानेबाज 10 सीरीज के बाद 37-37 अंक की बराबरी पर थे लेकिन शूटऑफ में यांग ने स्थानीय निशानेबाज को पछाड़ दिया। इससे पहले मनु शुक्रवार को प्रिसिजन में 294 और रैपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि 22 साल की मनु ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दो कांस्य पदक जीत कर पहले ही इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव