धीरज बोम्मादेवरा (सौजन्य-एक्स) 
खेल

Paris Olympics: भारतीय तीरंदाजी टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में, मिक्सड टीम इवेंट में खेलेंगे धीरज-अंकिता

पेरिस ओलंपिक 2024 के निशानेबाजी इवेंट में भारत ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर अपनी जगह बना ली है। इसी के साथ निशानेबाजी के मिक्स्ड इवेंट में भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत भाग लेंगे।

प्रिया जैस

पेरिस: पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हुए तीरंदाजी इवेंट में भारत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्पर्धा में जहां धीरज बोम्मादेवरा ने अच्छा प्रदर्शन किया वहीं प्रवीण जाधव कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

फॉर्म में चल रहे धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान का सुनहरा आगाज किया जब तीरंदाजों ने पुरूष और महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश कर लिया।

तीसरे स्थान पर भारत

भारतीय पुरूष टीम रैंकिंग दौर में तीसरे और महिला टीम चौथे स्थान पर रही। पहला ओलंपिक खेल रहे धीरज और अंकिता के जबर्दस्त प्रदर्शन से भारत शीर्ष चार में रहा जिससे उसे नॉकआउट में अच्छा ड्रॉ मिला है। शीर्ष चार टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिलती है जबकि पांचवें से 12वें स्थान की टीमें अंतिम 16 में खेलती हैं।

भारतीय पुरूष टीम को तीसरी वरीयता मिली है जिसके मायने है कि अगले दौर में वह कोरिया के पूल में नहीं होंगे। अब दोनों भारतीय टीमों को ओलंपिक पदक के लिये दो जीत और दर्ज करनी है।

विश्व कप कांस्य पदक विजेता धीरज व्यक्तिगत दौर में चौथे स्थान पर रहे। धीरज और अंकिता को अंतिम 16 में मिश्रित टीम वर्ग में पांचवीं वरीयता मिली है। भारतीय मिश्रित टीम ने 1347 अंक बनाये।

व्यक्तिगत वर्ग में तरूणदीप रॉय 14वें और प्रवीण जाधव 39वें स्थान पर रहे। कोरिया के वूजिन किम और जे दियोक किम पहले दो स्थान पर रहे जबकि जर्मनी के फ्लोरियन उनरूह तीसरे स्थान पर रहे।

दीपिका कुमारी को छोड़ा पीछे

इससे पहले पदार्पण कर रही अंकिता ने अनुभवी दीपिका कुमारी को पीछे छोड़ते हुए महिला व्यक्तिगत रिकर्व क्वालीफिकेशन में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ 11वां स्थान हासिल किया, इससे भारत ने चौथे स्थान पर रहकर टीम स्पर्धा में क्वार्टरफाइनल स्थान हासिल किया।

अंकिता (26 साल) 666 अंक से भारतीय महिला तीरंदाजों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर रहीं, उनके बाद भजन कौर 559 अंक से 22वें और दीपिका कुमारी 658 अंक से 23वें स्थान पर रहीं।

टीम स्पर्धा में भारत ने 1983 अंक से चौथा स्थान हासिल किया जिसमें दक्षिण कोरिया 2046 अंक से शीर्ष पर रहा। चीन उप विजेता जबकि मेक्सिको तीसरे स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें

क्वार्टरफाइनल में भारत

भारत का सामना क्वार्टरफाइनल में फ्रांस और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के विजेता से होगा। अगर भारतीय महिला टीम क्वार्टरफाइनल की बाधा पार कर लेती है तो उसे सेमीफाइनल में मजबूत कोरियाई टीम से भिड़ना पड़़ सकता है।

कोरियाई टीम ओलंपिक में अपराजेय रही है, उसने तीन साल पहले टोक्यो में लगातार नौवां पदक जीता था। व्यक्तिगत वर्ग में कोरिया की लिम सिहयिओन ने 694 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर से तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि उनकी हमवतन सुहियोन नाम 688 अंक से दूसरे स्थन पर रहीं।

चीन की यांग जियाओलेई 673 अंक से तीसरे स्थान पर रहीं। दीपिका पहली बार मिश्रित टीम स्पर्धा में नहीं खेलेंगी क्योंकि अंकिता भारतीयों में शीर्ष पर रहीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट