

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 26 जुलाई को शुभारंभ होने जा रहा है। हालांकि खेलों के इवेंट की शुरूवात 24 जुलाई से हो चुकी है। लेकिन ओलंपिक की ऑफिशियल ओपनिंग सेरेमनी आज होगी। इस बार की ओपनिंग सेरेमनी बहुत खास होने वाली है, क्योंकि इस बार ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम में न होते हुए सीन नदी पर होगी।
पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में आज कई मशहूर पॉप स्टार भी अपनी परफॉर्मेंस से सेरेमनी में चार चांद लगाते नज़र आएंगे।
आम तौर पर खिलाड़ी पारंपरिक रूप से स्टेडियम में मार्च करते हुए प्रवेश करते हैं लेकिन पेरिस ओलंपिक में 206 देशों के 10500 खिलाड़ी 90 से अधिक नावों पर सवार होकर सीन नदी पर छह किलोमीटर की परेड करेंगे। इस दौरान सीन नदी के किनारे सैकड़ों की संख्या में दर्शक उनकी हौसलाअफजाई के लिये मौजूद रहेंगे। ओपनिंग के दौरान भारत के दल में 117 खिलाड़ी होंगे। इस बार भारत की ओर से मिशन प्रमुख ओलंपिक पदक विजेता पूर्व निशानेबाज गगन नारंग होंगे। भारत की ओर से इस बार ओलंपिक में महिला में पीवी सिंधु और पुरूष में शरत कमल धव्जवाहक होंगे।
परेड में भारत का स्थान 84 नंबर पर होगा। यह क्रम फ्रांस भाषा की अल्फाबेटिकल ऑर्डर पर निर्धारित किया गया है।
कई मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ये बात सामने आयी है कि पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार लेडी गागा और सेलीन डियोन परफॉर्म कर सकती है। रिपोर्टस के अनुसार दोनों ही स्टार पेरिस पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि सेरेमनी के दौरान हर पुल पर डांसर्स मौजुद होगे। इसमें लगभग 3000 कलाकार और डांसर्स शामिल होगे।
फ्रांस के मौसम विभाग मेटियो फ्रांस ने शुक्रवार की सुबह बारिश का अनुमान जताया है। दोपहर को मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम को बारिश हो सकती है जिस समय उद्घाटन समारोह होना है । हालांकि बारिश का उद्घाटन समारोह पर असर नहीं होगा कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार होगा।
पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी आज 26 जुलाई को स्थानीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगी। वहीं भारतीय समय के अनुसार ओपनिंग सेरेमनी रात 11 बजे दिखाई जाएगी। ओपनिंग सेरेमनी सीन नदी पर होगी। जिसके किनारे सैकड़ों दर्शकों के बैठने का इंतजाम किया गया है।
भारत में दर्शक इस प्रीमियर स्पोर्ट्स इवेंट को Sports 18, 1 SD और Sports 18 1 HD टीवी चैनलों पर देख सकते हैं। इलके अलावा पेरिस 2024 ओलंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। दर्शक ये लाइव इवेंट डीडी स्पोर्ट्स पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते है।