पेरिस: पेरिस ओलंपिक में आज रविवार को 9वा दिन है। भारत के खाते में अब तक 3 कांस्य पदक आ चुके है। ये तीनों पदक निशानेबाजी के विभिन्न इवेंट में मनु भाकर, सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले के जरिए भारत ने हासिल किए है। इसी के साथ मेडल टैली में अभी भारत का 53वां स्थान है।
आज भारत की नज़र खासकर लक्ष्य सेन पर होगी जो बैडमिंटन का पुरूष एकल में आज सेमी फाइनल मुकाबला खेलेंगे। इनके साथ ही एथलेटिक्स के साथ-साथ भारतीय हॉकी टीम पर भी खास नज़र होगी। जो आज ब्रिटेन की टीम के साथ पुरूष हॉकी क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी। पेरिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा के नौवे दिन रविवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है ।
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरूष क्वालीफिकेशन पहला चरण : विजयवीर सिद्धू और अनीश - दोपहर 12 . 30 बजे।
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरूष क्वालीफिकेशन दूसरा चरण : विजयवीर सिद्धू और अनीश - शाम 4 . 30 बजे।
महिला स्कीट क्लालीफिकेशन दूसरा दिन: रेजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान - दोपहर 1 . 00 बजे से।
पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले चौथा दौर : शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12 . 30 बजे।
भारत बनाम ब्रिटेन पुरूष हॉकी क्वार्टर फाइनल - दोपहर 1 . 30 बजे।
महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर : पारूल चौधरी - दोपहर 1 . 35 बजे। पुरूष लंबी कूद क्वालीफिकेशन : जेस्विन एल्ड्रिन - दोपहर 2 . 30 बजे।
महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान - दोपहर 3 . 02 बजे।
पुरूष एकल सेमीफाइनल लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क) - दोपहर 3 . 30 बजे।
पुरूष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन - दोपहर 3 . 35 बजे से।
महिला डिंगी रेस सात और आठ : नेत्रा कुमानन - शाम 6 . 05 से बजे।