Paris 2024 Olympic Live: देश की चर्चित शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर पहले ही इतिहास रच चुकी हैं, लेकिन 3 अगस्त को एक बार फिर देश के लिए एक और मेडल लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। इसके अलावा दीपिका कुमारी और भजन कौर से भी पदक की आस लगायी जा रही है।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अब तक सबसे प्रभावी प्रदर्शन किया है। वह देश के लिए एक और मेडल जीतने की कोशिश करेंगी मनु भाकर आज निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा का फाइनल में खेलेंगी। सब कुछ ठीक रहा तो वह मेडल का कलर भी बदल सकती हैं। यह मुकाबला दोपहर एक बजे से होने वाला है। मनु अगर इस इवेंट में मेडल जीत लेती हैं तो वह देश की सर्वश्रेष्ठ एथलीट बन जाएंगी, क्योंकि कभी भी कोई भारतीय खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर 3 मेडल नहीं जीत पाया है।
तो आइए आज आपको फिर से बताते हैं कि आज (3 अगस्त 2024) भारतीय खिलाड़ियों का पेरिस ओलंपिक में शेड्यूल क्या है और कौन से इवेंट में कौन सा खिलाड़ी भाग लेने वाला है...
पहले दो बाउट में बढत बनाने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज निशांत देव पेरिस ओलंपिक में पुरूषों के 71 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वेरडे से हारकर बाहर हो गए। वेल्टरवेट के इस मुकाबले में विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता निशांत ने अच्छी शुरूआत की लेकिन बंटे हुए फैसले के आधार पर उन्हें 1.4 से पराजय का सामना करना पड़ा। उन्हें पदक पक्का करने के लिये यह मुकाबला जीतना था। अब पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत की चुनौती तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन के रूप में ही बची है जो महिलाओं के 75 किलो वर्ग में चीन की लि कियान से रविवार को खेलेंगी।
पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली अब तक तीन मेडल आए हैं। लेकिन अभी भारत का अभियान खत्म नहीं हुआ है। देश के खिलाड़ी कई खेलों में हिस्सा लेंगे। जिसमें कुश्ती, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, बैडमिंटन और एथलेटिक्स शामिल है।
भारत की शूटर माहेश्वरी चौहन वीमेंस स्कीट इवेंट में 8वें पायदान पर रहीं। उन्हें कुल 71 पॉइंट्स हासिल किए। क्वालीफिकेशन के अभी दो और राउंड बाकी है, जिसका आयोजन रविवार को होना है। इसमें टॉप 6 पर रहने वाली शूटर्स फाइनल में एंट्री करेंगी।
भारत का अब मुकाबला रात 12.18 बजे से होना है। निशांत मेंस बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल में लड़ने वाले हैं। इस मुकाबले में भी देश को निशांत से काफी उम्मीद है।
दीपिका कुमारी को कोरिया की नेम सू ह्यून से हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में दीपिका को 4-6 से शिकस्त मिली है। दीपिका की हार के साथ ही तीरंदाजी में भारतीय का पदक का सपना टूट गया है।
तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा में दीपिका कुमारी की क्वार्टर फाइनल में एंट्री हो गई है। उनका मुकाबला आज शाम को 5:09 बजे होगा। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उनकी भिड़ंत किससे होने वाली है।
भारतीय तीरंदाज भजन कौर को महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी है। भजन शूटऑफ में इंडोनेशियाई तीरंदाज डियांडा चोइरूनिसा से हार गईं।
दीपिका कुमारी तीरंदाजी की वूमेन्स सिंगल्स स्पर्धा के कार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने जर्मनी की मिशेल क्रोपेन को 6-4 के स्कोर के हराया।
मनु भाकर 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में मेडल लाने से चूक गईं। उन्होंने चौथे स्थान पर फिनिश किया। आठ सीरीज के बाद मनु और हंगरी की वेरोनिका मेजर के एक समान अंक थे। लेकिन फिर शूटऑफ हुआ, जिसमें मनु हार गईं।
मनु भाकर का 25 मीटर एयर पिस्टल में फाइनल शुरू हो गया है। जिसमें मनु की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही है, लेकिन उन्होंने वापसी कर ली है। वह पांच शॉट के बाद दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में माना यह जा रहा है कि कुछ देर में भारत को चौथा मेडल मिल सकता है।
मनु भारकर अब तक इस ओलंपिक में भारत को 2 ब्रॉन्ज मेडल दिला चुकी हैं। अब उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। 25 मीटर वुमेंस पिस्टल के फाइनल में मनु गोल्ड पर निशाना लगा सकती है। उनका मुकाबला दोपहर में 1 बजे से शुरू होगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामना और बधाई। राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले 4 खिलाड़ियों का किया उल्लेख..
ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम का अगला मुकाबला फिक्स हो गया है। भारतीय टीम कल दोपहर 1:30 बजे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेलेगी।
देश के खिलाड़ियों ने अब तक 3 ब्रांज मेडल जीतकर पदक तालिका में अपनी हिस्सेदारी पेश की है। भारत तालिका में फिलहाल 48वें स्थान पर है। सिल्वर या गोल्ड मेडल जीतते ही तालिका में भारत की स्थिति तेजी से बदल जाएगी।