पेरिस ओलंपिक 2024 (सोर्स-सोशल मीडिया) 
खेल

Paris Olympics 2024: देश-विदेश के कलाकार क्लोजिंग सेरेमनी में करेंगे परफॉर्म, आसमान में होगा लाइव शो; यहा जानें पूरी डिटेल्स

पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी फ्रांस के सबसे बड़े स्टेडिम स्टाड डी में 11 अगस्त को होना है। इस सेरेमनी में एक साथ 80 हजार लोग हिस्सा ले सकते हैं। यह भारत में 11 अगस्त को देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 अब खत्म होने वाला है। इसका समापन समारोह 11 अगस्त को होने वाला है। जहां कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। इस खेलों के महाकुंभ का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को सीन नदी पर हुआ था, जहां  कई लोगों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में अब सबके मन में यह सवाल आ रहे होंगे कि क्या समापन समारोह भी इसी तरह का होगा। तो चलिए जानते हैं क्लोजिंग सेरेमनी से जुड़ी हर जानकारी...

पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी फ्रांस के सबसे बड़े स्टेडियम स्टाड डी में 11 अगस्त को होना है। इस सेरेमनी में एक साथ 80 हजार लोग हिस्सा ले सकते हैं। यह ओलंपिक का समापन समारोह भारत में 11 अगस्त को देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा। यह सेरेमनी लगभग 2 घंटे तक चलने की आशंका है।

ओलंपिक के समापन समारोह के आयोजकों ने जो स्टेटमेंट जारी किया है उसके हिसाब से पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में 100 से ज्यादा कलाकार परफॉर्म करने वाले हैं। जिसके एक्रोबैट, डांसर और सर्कस के आर्टिस्ट भी शामिल हैं। वहीं स्नूप डॉग, सेलिन डियोन, बिली ईलिश और रेड चिली पेपर्स नाम का रॉक बैंड भी अपना जलवा दिखाने को तैयार है।

इसके अलावा समापन समारोह में ओलंपिक की पुरानी परंपरा के अनुसार 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के आयोजकों को ओलंपिक का ध्वज सौंपा जाएगा। साथ ही इस क्लोजिंग सेरेमनी में आसमान में भी कलाकार अपना जलवा दिखाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में पीवी सिंधु और शरत कमल भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। लेकिन अब इसके समापन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक मनु भाकर और पीआर श्रीजेश होंगे। भाकर ने 2024 ओलंपिक में भारत के लिए 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, जबकि पीआर श्रीजेश ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे हैं।

ज्ञात हो कि श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि पेरिस ओलंपिक के बाद वह संन्यास ले लेंगे। ऐसे में ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज पदक वाला मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच था। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को हॉकी में पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी