पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने 2 ब्रॉन्ज के साथ मेडल का खाता खोल लिया है। जिसमें दोनों ही मेडल निशानेबाजी में भारत ने हासिल किए है। निशानेबाजी में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर निशानेबाज मनु भाकर ने अपने नाम दो कांस्य पदक किए है।
मनु भाकर ने पहला मेडल महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में तो दूसरा मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में सरबजोत सिंह के साथ जीता। अब आज ओलंपिक के पांचवे दिन 31 जुलाई को भारत के खाते में एक और मेडल आने की उम्मीद है।
ओलंपिक में आज भारत की नज़रे बैडमिंटन में खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ लक्ष्य सेन पर होगी। वहीं टेबल टेनिस में मनिका बत्रा, रोइंग में बलराज पंवार के अलावा आज तमाम भारतीय एथलीट्स अलग-अलग खेलों के ज़रिए एक्शन में दिखाई देंगे।
पुरूष में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले - दोपहर 12:30 बजे।
महिलाओं में ट्रैप क्वालिफिकेशन दूसरा दिन: श्रेयसी सिंह, राजेश्वरी कुमारी - दोपहर 12:30 बजे।
महिलाओं के सिंगल राउंड ऑफ 64: दीपिका कुमारी बनाम रीना परनाट - दोपहर 3:56 बजे।
पुरूषों के सिंगल राउंड ऑफ 64: तरूणदीप राय बनाम टॉम हॉल - रात 9:28 बजे।
महिलाओं के सिंगल ग्रुप एम: पीवी सिंधु बनाम क्रिस्टिन कुबा - दोपहर 12:50 बजे।
पुरूषों के सिंगल ग्रुप एल: लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी - शाम 6:20 बजे।
पुरूषों के सिंगल ग्रुप के: एचएस प्रणॉय बनाम एलई डक फैट - रात 11:00 बजे।
https://twitter.com/Media_SAI/status/1818317151004209302
ड्रेसेज व्यक्तिगत ग्रुप स्टेज: अनुश अग्रवाल - दोपहर 1:58 बजे।
पुरूषों के सिंगल स्कल्स सेमीफाइनल सी/डी 1: बलराज पंवार - दोपहर 1:24 बजे।
महिलाओं में 75 किग्रा राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड - दोपहर 3:50 बजे।
पुरूषों में 71 किग्रा राउंड ऑफ 16: निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो - रात 12:18 बजे।
महिलाओं के सिंगल राउंड ऑफ 32: श्रीजा अकुला बनाम जियान ज़ेंग (SGP) - दोपहर 2:30 बजे।
महिलाओं के सिंगल राउंड ऑफ 16: मनिका बत्रा बनाम TBD - रात 8:30 बजे।