पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल (फोटो सौजन्य- पीटीआई) 
खेल

Paris Olympic 2024 Live Update: भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा हारे

Paris Olympic 2024 Day 4 India Schedule: आज ओलंपिक में मनु भाकर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल के लिए निशाना लगाएंगी। इसके अलावा हॉकी, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी जोर लगाने वाले हैं। बैडमिंटन के स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी मैदान में उतरने वाली है। उसके साथ ही साथ हॉकी टीम आयरलैंड से भिड़ेगी।

मृणाल पाठक

Paris Olympic 2024 Day 4 India Schedule: वैसे अगर देखा जाए तो खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन ही भारतीय शूटर मनु भाकर ने ब्रांज मेडल जीतकर भारत का पदक तालिका में खाता खोल दिया। लेकिन उसके बाद तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में जोर आजमाइश करने के बाद भी पदक जीतने में असफल रहे। अब चौथे दिन एक बार फिर मनु भाकर से ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद लगायी जा रही है, वह आज मिक्स्ड टीम इवेंट में उतरने वाली हैं और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल के लिए निशाना लगाएंगी।

इसके अलावा आज, हॉकी, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी जोर लगाने वाले हैं। बैडमिंटन के स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी मैदान में उतरने वाली है। उसके साथ ही साथ हॉकी टीम आयरलैंड से भिड़ेगी।

धीरज बोम्मादेवरा हारे

भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ओलंपिक तीरंदाजी के पुरुष एकल के अंतिम 32 दौर में कनाडा के एरिक पीटर्स से शूटऑफ में हारे।

Paris Olympics 2024 : तीसरी हार के बाद भावुक हुई अश्विनी पोनप्पा, किया सन्यास का ऐलान,

पेरिस ओलंपिक में लगातार तीसरी हार के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा इमोशनल हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी ओलंपिक था। आपको बता दें कि वीमेंस डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा कास्त्रो को तीसरे मैच में ऑस्ट्रलिया की एंजेला यू और सेतियाना मपासा की जोड़ी से  15-21 और 10-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद पेरिस ओलंपिक में उनका अभियान थम चुका है।

Paris Olympics 2024 : मुक्केबाजी में जैस्मिन लंबोरिया की हार, टूटी पदक की आस

22 वर्षीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया को पेरिस ओलंपिक में राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। 57 किग्रा भार वर्ग में जैस्मिन ने फिलीपींस की पेटेसियो नेस्टी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लेकिन टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता के खिलाफ 0-5 से हार गईं।

नीरज चोपड़ा पहुंचे पेरिस

भारत के जेवलिन थ्रो में भारत को 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा पेरिस पहुंच गए हैं। नीरज चोपड़ा का 6 अगस्त से क्वालीफिकेशन राउंड शुरू होगा।

अमित पंगल का ओलंपिक में सफर खत्म

भारत के दिग्गज बॉक्सर अमित पंगल को हार का सामना करना पड़ा है। वह 51 किलो भारवर्ग में जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येंबा ने हरा गए। इसी के साथ उनका पेरिस ओलंपिक 2024 में सफर भी खत्म हो गया है।

अश्विनी और तनीषा की जोड़ी हारी

बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें महिला डबल्स के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी सेतयाना मपासा और एंजेला यू से हार मिली है।

प्री-क्वार्टरफाइन में पहुंचीं भजन कौर

भजन कौर ने तीरंदाजी के महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 32 मुकाबले में जीत हासिल की। उन्होंने पोलैंड की वियोजेरा माइजोर को सीधे सेटों में 28-23, 29-26, 28-22 से हराया और प्री-क्वार्टरफाइन में जगह बनाई।

चिराग-सात्विक की क्वार्टरफाइनल में एंट्री

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेड्डी ने क्वार्टरफाइनल में एंट्री कर ली है। दोनों ने बैडमिंटन की मेंस डबल्स प्रतियोगिता में 2-0 से एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने दुनिया में चौथे नंबर पर मौजूद इंडोनेशिया की टीम को हराया। चिराग-सात्विक ने यह मैच 21-13, 21-13 से सीधे सेटों में जीता।

भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया

भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को हरा दिया है। टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस मैच में दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे। इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था और दूसरे मुकाबले में अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था।

भारत का हॉकी मुकाबला जारी

भारतीय टीम और आयरलैंड के बीच हॉकी का मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इससे पहले पिछले दो मौकों पर आयरलैंड की टीम को मात दी है। अभी भी भारत ने 2 गोल कर दिए हैं, जबकि आयरलैंड का एक भी गोल नहीं हुआ है।

मनु भाकर ने रचा इतिहास

मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा मेडल जीत लिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीता। वह आजादी के बाद मनु पहली ऐसी भारतीय एथलीट बनीं, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीते।

मनु-सरबजोत ने जीता ब्रॉन्ज

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल आ गया है। बता दें कि इससे पहले मनु भाकर ने इसी इवेंट की महिला सिंगल स्पर्धा में कांस्य मेडल जीता था। इसी के साथ वह आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

मनु-सरबजोत का मैच शुरू

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला शुरू हो गया है। इन दोनों का मुकाबला कोरिया की टीम से हो रहा है।

शूटिंग रेंज में पहुंचे मनु भाकर और सरबजोत

मनु भाकर और स‍रबजोत सिंह शूटिंग रेंज में पहुंच चुके हैं। वह 10 मीटर एयर पिस्टल म‍िक्स्ड टीम में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने की कोशिश करने करेंगे। उनसे देश को काफी उम्मीदें हैं।

कुछ ही देर में शुरू होगा मनु भाकर और सरबजोत सिंह

मनु भाकर और सरबजोत सिंह से देश को काफी उम्मीदें हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को पहला मेडल शूटिंग ये दोनों खिलाड़ी दिला सकते हैं। कुछ ही देर में उनका मुकाबला शुरू होगा। भारत के खाते में अब तक एक मेडल आ चुका है, जो मनु भाकर ने दिलाया है। अब 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए मैदान पर होगी। यह मुकाबला दोपहर में 1 बजे से शुरू होगा।

भारतीय महिला निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी महिला ट्रैप क्वालीफिकेशन राउंड में अब से थोड़ी देर बाद हाथ आजमाएंगी। दोपहर बाद साढ़े 12 बजे से मुकाबला होगा।


वहीं पुरुष निशानेबाद पृथ्वीराज टोंडाइमन पुरुषों के ट्रैप क्वालीफिकेशन राउंड के दूसरे दिन के मुकाबले में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इनका मुकाबला भी दोपहर बाद साढ़े 12 बजे से शुरू होगा।

हॉकी में आयरलैंड से होगा मुकाबला

भारत और आयरलैंड के बीच आज मुकाबला होने वाला है। भारतीय टीम के मुकाबले आयरलैंड की टीम कमजोर मानी जा रही है। लेकिन 2024 पेरिस ओलंपिक के पूल बी में भारतीय हॉकी टीम टॉप पर रहने के लिए हर हाल में यह मैच बड़े अंतर से जीतना चाहेगी। आयरलैंड वास्तव में सबसे कम रैंक वाली टीम है। ओलंपिक के पूल बी मुकाबलों में आगे बढ़ने के लिए और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए आयरलैंड को हराने की सख्त जरूरत है।

भारत बनाम आयरलैंड पिछले 5 मुकाबलों में भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि आयरलैंड 1 मुकाबला ड्रा कराने में सफल रहा है। ओलंपिक में खेले गए मैच में भारत और आयरलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो दोनों के बीच एक मात्र खेले गए मैच में भारत ने जीत हासिल की है।

Paris Olympic 2024 : मेडल टैली में भारत

ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए तीसरा दिन कुछ खास नहीं रहा। इस दिन अगर ओलंपिक की पदक तालिका पर नजर डालें तो तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर जापान सर्वाधिक 12 मेडल जीतरप टॉप पर बना रहा। वहीं इस दौरान दूसरे स्थान पर मौजूद चीन ने 5 गोल्ड मेडल सहित कुल 10 पदक जीते हैं। जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक केवल एक कांस्य पदक जीता है और भारत पदक तालिका में 26वें स्थान पर है।

आज इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

आइए जानते हैं चौथे दिन भारत का फुल शेड्यूल...

    1. 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच
    2. ट्रैप पुरुष क्वालिफिकेशन में पृथ्वीराज तोंडइमन का मुकाबला
    3. ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन में श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी का मुकाबला
    4. हॉकी में भारत बनाम आयरलैंड का मुकाबला
    5. तीरंदाजी में अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा का मुकाबला
    6. बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का इंडोनेशिया के अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो से मुकाबला
    7. बैडमिंटन में के एक और मैच में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो का ऑस्ट्रेलिया की सेतयाना मपासा और एंजेला यू से मुकाबला
    8. मुक्केबाजी में  पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16 में अमित पंघल का जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा से मुकाबला
    9. महिलाओं की मुक्केबाजी में जैस्मीन लेम्बोरिया का फीलिपींस की बनाम नेस्टी पेटेसियो से मुकाबला
    10. मुक्केबाजी में महिलाओं के 54 किग्रा राउंड ऑफ 16 में भारत की प्रीति पवार का कोलंबिया की येनी मार्सेला एरियास से मुकाबला

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR