पराग्वे बनाम तुर्की (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

FIFA World Cup में बड़ा उलटफेर, पराग्वे ने तुर्की को दी करारी शिकस्त, टूर्नामेंट का सफर किया खत्म

FIFA World Cup Update: ग्रुप डी में पैराग्वे से 0-1 की हार के साथ तुर्की का फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान खत्म हो गया। हैती के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली वह दूसरी टीम बनी।

संजय सिंह बिष्ट

FIFA World Cup 2026 Paraguay vs Turkiye: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 20 जून को खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में पैराग्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए तुर्की को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ पैराग्वे ने न सिर्फ अपने अभियान को नई दिशा दी, बल्कि तुर्की की नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीदों पर भी पूरी तरह विराम लगा दिया। लगातार दूसरी हार झेलने वाली तुर्की हैती के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई।

सिर्फ 65 सेकंड में लगा डाला गोल

मुकाबले की शुरुआत होते ही पैराग्वे ने आक्रामक तेवर दिखाए। मैच के दूसरे मिनट में मैथियास गलार्जा ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को जाल में पहुंचा दिया। महज 65 सेकंड में आया यह गोल टूर्नामेंट के सबसे तेज गोलों में शामिल हो गया। तुर्की के गोलकीपर उगुरकान काकिर गेंद की दिशा भांपने में नाकाम रहे और उनकी टीम शुरुआती झटके से उबर नहीं सकी।

तिर्की ने भी बनाए मौके

शुरुआती गोल खाने के बाद तुर्की ने खेल पर पकड़ बनाने की कोशिश की। कप्तान और कोचिंग स्टाफ के निर्देशों के तहत टीम ने गेंद पर नियंत्रण रखा और लगातार हमले किए। 33वें मिनट में मेर्ट मुल्डुर का हेडर गोलपोस्ट से टकराकर बाहर आ गया, जिससे तुर्की बराबरी का सुनहरा अवसर गंवा बैठा। दूसरे हाफ में अर्दा गुलेर और केनान यिल्डिज ने भी कई बार पैराग्वे के डिफेंस को चुनौती दी, लेकिन गोलकीपर ऑरलैंडो गिल और रक्षापंक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर प्रयास को विफल कर दिया। तुर्की पूरे मैच में गोल के लिए संघर्ष करती रही।

पहले हाफ के अंतिम क्षणों में मुकाबले में नया मोड़ आया। वीएआर समीक्षा के बाद पैराग्वे के अनुभवी खिलाड़ी मिगुएल अल्मिरोन को सीधे रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद पैराग्वे को पूरा दूसरा हाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। संख्यात्मक बढ़त मिलने के बावजूद तुर्की इसका फायदा नहीं उठा सकी। पैराग्वे ने अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाया और अंतिम सीटी तक अपनी बढ़त सुरक्षित रखी।

तुर्की का सफर हुआ खत्म

लगातार दो हार के बाद तुर्की ग्रुप डी में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है। अब उसके पास अगले दौर में पहुंचने का कोई गणितीय मौका नहीं बचा है। दूसरी ओर, पैराग्वे की इस यादगार जीत ने ग्रुप की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है और टीम की नॉकआउट दौर की उम्मीदों को मजबूती दी है।

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश