खेल

शोएब अख्तर की भविष्यवाणी हुई सच, जसप्रीत बुमराह को लेकर पहले ही कही थी 'ये' बात

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय खेमे को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। 

इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अख्तर बुमराह के करियर के बारे में बात कर रहे है। 

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने इस वीडियो में कहा था कि, भारत जसप्रीत बुमराह को तीनों फॉर्मेट में नहीं खिला सकता है, क्योंकि जिस तरह का एक्शन बुमराह का है, उसमें पीठ की समस्या हमेशा बनी रह सकती है। अख्तर ने कहा था, 'उनकी बॉलिंग फ्रंटल एक्शन पर निर्भर है। इस तरह के एक्शन वाले गेंदबाज अपने पीठ और कंधे से रफ्तार हासिल करते हैं। फ्रंटल आर्म एक्शन वाले बॉलर की जब पीठ चोटिल हो जाती है, तो वो जितनी कोशिश कर ले, पीछा नहीं छोड़ती है।'

अख्तर (Shoaib Akhtar) ने आगे कहा था, 'मैंने इयान बिशप और शेन बॉन्ड की पीठ उड़ते (चोटिल) देखी। बुमराह की भी देखी। बुमराह को अब इस तरह से सोचने की जरूरत है, 'मैंने एक मैच खेला, एक छुट्टी ली और रिहैब के लिए गया। उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत है। यदि आप उसे हर मैच खिलाते हैं, तो एक वर्ष में वह पूरी तरह से टूट जाएगा। उन्हें पांच में से तीन मैच खिलाएं और बाहर निकालें। बुमराह को यह एक चीज का मैनेजमेंट करना होगा यदि वह हमेशा के लिए रहना चाहते हैं।'

वहीं, अब शोएब अख्तर की कही बात सच हो गयी है। बुमराह पीठ के चोट के कारण वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। इतना ही नहीं बुमराह एशिया कप में भी खेल नहीं पाए थे। 

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान

जस्टिस भुइंया के बयान ने छेड़ी सामाजिक बहस, समाज में तानाशाही पनपने का खतरा क्यों बताया?

India Renewable Energy Summit: PM मोदी करेंगे रिन्यूएबल एनर्जी समिट का शुभारंभ, 130 से अधिक देश होंगे शामिल

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में आज टकराएगा भीषण मुरासु चक्रवात, 120 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा