एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2026 सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

Pak Hockey Team Withdraw: पाकिस्तान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में नहीं लेगा भाग, बांग्लादेश को मिली जगह

IND vs BAN Hockey Match: पुरुषों की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान हॉकी टीम ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम वापस ले लिया है। अब इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश की टीम मैदान में उतरेगी।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • मैच जालंधर और मोहाली में और लीग मैच जालंधर में, नॉकआउट 4 से 5 नवंबर मोहाली में

  • हॉकी टूर्नामेंट से पाकिस्तान हुआ बाहर, यात्रा प्रतिबंधों के कारण बदलाव

  • अब इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश लेगा हिस्सा

  • 27 अक्टूबर से भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा

Mens Asian Champions Trophy 2026: पंजाब में होने वाले आगामी पुरुषों की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पाकिस्तान हॉकी टीम ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम वापस ले लिया है। दोनों देशों के बीच सीमा पार यात्रा न करने की मौजूदा नीतियों के चलते पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है, जिसने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश की टीम मैदान में उतरेगी।

कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट?

बता दें कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक पंजाब के दो प्रमुख हॉकी स्टेडियमों में खेला जाएगा। इसके लीग-स्टेज मैच जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे, जबकि नॉकआउट (सेमीफाइनल और फाइनल) मुकाबले मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कौन हैं छह टीमें?

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीमों में मेजबान और मौजूदा चैंपियन भारत, बांग्लादेश, मलेशिया, जापान, साउथ कोरिया और चीन शामिल हैं। हाल ही में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम शीर्ष वरीयता के साथ टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी। उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर को होगा, जिसके तुरंत बाद भारत अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

जानें टूर्नामेंट के बारे में

यह हॉकी टूर्नामेंट सिंगल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा, जहां हर टीम को पांच मैच खेलने का मौका मिलेगा। लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें 4 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत के सभी लीग मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे, जिनमें 29 अक्टूबर को चीन, 30 अक्टूबर को जापान, 1 नवंबर को मलेशिया और 2 नवंबर को साउथ कोरिया से टक्कर होगी। टूर्नामेंट के दौरान 28 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 3 नवंबर को रेस्ट डे (विश्राम का दिन) रहेगा। 5 नवंबर को ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैचों के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र