PSL (Image- Social Media) 
खेल

IPL से टक्कर लेने निकले PSL पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! क्यों बढ़ रही हैं पाकिस्तान की मुश्किलें?

PSL Schedule 2026: पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल इस बार एक ही समय पर खेली जानी हैं। लेकिन लीग की शुरुआत से पहले ही पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है।

अर्पित शुक्ला

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग इस बार आईपीएल से सीधी टक्कर लेने जा रही है। दरअसल, आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से शुरू होने की संभावना है। यानी दोनों बड़ी टी20 लीग एक ही समय पर खेली जा सकती हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जल्द ही टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर सकता है। हालांकि, इस लीग पर एक बड़ा खतरा भी मंडरा रहा है, जिसकी वजह से शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है या इसकी तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।

पाकिस्तान सुपर लीग पर मंडराया संकट

दरअसल, पाकिस्तान में तेल की बढ़ती कीमतों के चलते सरकार ने ईंधन की खपत कम करने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार का लक्ष्य किसी भी तरह से ईंधन की बचत करना है ताकि मौजूदा संकट से निपटा जा सके। इसी के तहत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में वर्क-फ्रॉम-होम व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। ऐसी स्थिति में PSL 2026 के आयोजन पर असर पड़ सकता है, क्योंकि टूर्नामेंट का शुरुआती चरण मार्च के अंत में प्रस्तावित है। लीग के कई मुकाबले लाहौर, कराची, रावलपिंडी और मुल्तान जैसे शहरों में खेले जाने हैं। पंजाब में शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने से स्टेडियम में दर्शकों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य लॉजिस्टिक तैयारियों पर प्रभाव पड़ सकता है।

पीएसएल के शेड्यूल में बदलाव की संभावना

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन परिस्थितियों को देखते हुए पीएसएल के शेड्यूल में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक PCB की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि टूर्नामेंट को टाला जाएगा या सिर्फ तारीखों में बदलाव किया जाएगा। कुछ मैचों को दूसरे शहरों में शिफ्ट करने का विकल्प भी विचाराधीन बताया जा रहा है।

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का संभावित शेड्यूल

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू होकर 3 मई तक चल सकता है। प्लेऑफ मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाने की उम्मीद है। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स का मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में पहली बार खेल रही टीम हैदराबाद ह्यूस्टन किंग्समेन से होने की संभावना जताई गई है।

सीजन के पहले चरण में सभी टीमों को 7-7 मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद दूसरे दौर के लिए 6 टीमें क्वालिफाई करेंगी, जिन्हें 3-3 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस चरण में हर टीम 3-3 मैच खेलेगी और उसके बाद प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे। अंत में टूर्नामेंट का फाइनल 3 मई को लाहौर में खेले जाने की संभावना है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान