File Photo 
खेल

भारत की जीत से बौखलाया पाकिस्तान, शाहिद अफरीदी ने लगाया ICC पर गंभीर आरोप

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत (India vs Bangladesh) ने अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को 5 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी ने करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए थे।

वहीं, बांग्लादेश ने भी अच्छी शुरुआत करते हुए 7 ओवर में 66 रन बनाए थे। लेकिन, बारिश के कारण खेल को रोका गया। बारिश के खलल के समय बांग्लादेश डकवर्थ लुईस के टार्गेट से 17 रन आगे थी। लेकिन, इसके बाद बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 16 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य मिला था। हालांकि, आईसीसी (ICC) के फैसले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

इसी बीच में पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने बहुत बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तानी टीवी चैनल से बात करते हुए अफरीदी ने आईसीसी (ICC) पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'आईसीसी हर हाल में भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहता है।' अफरीदी ने यह भी कहा कि, 'गीला मैदान होने के बावजूद बारिश के बाद बांग्लादेश के साथ मैच करवाया गया।'

शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा, 'लिटन दास की पारी से जो ग्राउंड में लोग थे वह काफी एंटरटेन हुए। यह बेहतरीन मैच हुआ है। मुझे पता है कि तेज बारिश के बावजूद तुरंत मैच शुरू करा दिया गया। जाहिर सी बात है जब इंडिया खेल रहा होता है तो आईसीसी के ऊपर प्रेशर होता है। बहुत सारी चीजें इसके अंदर शामिल हैं। ओवरऑल बांग्लादेश ने बेहतरीन खेला।'

उन्होंने आगे कहा,'शाकिब अल हसन भी यही कह रहे थे शायद और वो स्क्रीन पर भी दिखाया गया। आप ने ग्राउंड देखा, वह गीला था। पर मुझे लगता है कि आईसीसी का झुकाव जो है और वो इंडिया को किसी भी तरह सेमीफाइनल तक पहुंचाने चाहता है। अंपायर भी वही थे, जो पाकिस्तान के साथ मैच के दौरान थे। पूरी दुनिया के बेहतरीन अंपायर का अवॉर्ड भी उन्हीं को जाना चाहिए।' 

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग