- विनय कुमार
न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच Triangular T20I Series, 2022 के छठे मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN T20I, 2022) के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ की की जोड़ी जीत मे बाबर आज़म (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने जबरदस्त प्रर्दशन किया। आज के मैच में इन दोनों धुरंधरों की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 101 रनों की शतकीय पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने हाफ सेंचुरी ठोकी। इस ताज़ातरीन जीत के साथ पाकिस्तान की टीम इस Triangular T20I Series के फाइनल में प्रवेश कर गई है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में इन दोनों की जोड़ी ने आठवीं बार शतकीय साझेदारी निभाई है।
अंतरराष्ट्रीय T20I Cricket का इतिहास बताता है कि आज बाबर आजम (Babar Azam) के बल्ले से निकली फिफ्टी उनके T20I Cricket करियर की 29वीं हाफ सेंचुरी थी। और मोहम्मद रिज़वान के बल्ला से निकली यह 21वां अर्धशतक था। ख़ास बात ये भी आज रही कि आज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 11 हजार रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े को सबसे तेजी से छूने वाले वे दुनिया के चौथे बल्लेबाज़ बने। लेकिन, बाकी के तीन बल्लेबाज़ों की तुलना में सबसे कम पारियों में इस आंकड़े को उन्होंने छुआ है।
आंकड़े बताते हैं कि बाबर आज़म ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की 251वें पारी की बल्लेबाज़ी में 11 हजार रन पूरे किए। भारत के पूर्व कप्तान और फिलहाल टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने 261वें पारी में इस आंकड़े को पार किया था। सबसे तेज़ गति से 11 हजार रन बनाने के मामले में उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ दिया है। भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के भीष्म पितामह कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने 262 पारियों में 11 हजार रन बनाए थे और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने 266 पारियों में। हालांकि, उस ज़माने में T20I Cricket फॉर्मेट नहीं थी और इतनी संख्या में मैच खेले भी नहीं जाते थे।
1. बाबर आज़म (Babar Azam) - 251 पारियां
2. विराट कोहली (Virat Kohli) - 261 पारियां
3. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) - 262 पारियां
4.जावेद मियांदाद (Javed Miandad) - 266 पारियां