खेल

अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किल, यह स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान की हालत कुछ अच्छी नहीं है। वह इस बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर जाने की कगार पर है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका (Pakistan vs South Africa) के बीच 3 नवंबर को मैच खेला जाने वाला है। लेकिन, इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है।

पाकिस्तान टीम (Pakistan) के स्टार खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से बाहर हो गए है। पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी फखर जमां (Fakhar Zaman) चोट के कारण कल खेले जाने वाले मैच में नज़र नहीं आने वाले। उन्हें एशिया कप के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जो अब उभर आई है। इस वजह से वह कल के मैच में नज़र नहीं आएंगे। इस बात की जानकारी पाकिस्तान टीम के डॉक्टर नजीब सूमरो ने दी है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मेडिकल ऑफिसर सूमरो ने सिडनी में मीडिया से कहा, 'हम जानते हैं कि फखर जमां को करीब 7 सप्ताह पहले एशिया कप के दौरान चोट लगी थी। उन्होंने बहुत ही बहादुरी और कड़ी मेहनत के साथ टीम में वापसी की थी। उनका रिहैब भी शानदार रहा था। इसके बाद ही टीम में वापस लाया गया था।'

डॉक्टर सूमरो ने कहा, 'जाहिर है कि किसी भी घुटने की चोट के साथ 100 प्रतिशत ठीक होने में समय लगता है। फखर और टीम ने टूर्नामेंट में आने वाले रिस्क को समझा और उन्हें टूर्नामेंट के लिए शामिल किया गया। आपने देखा कि उसने पिछले मुकाबले में कैसा प्रदर्शन किया था। दुर्भाग्य से थोड़ा सा ट्विस्ट आया है और उनकी चोट बढ़ गई है। हमने उसका स्कैन कराया है। इसमें कोई नई चोट नहीं दिखी है। हालांकि वह 100 प्रतिशत ठीक महसूस नहीं कर पा रहा है।'

पाकिस्तानी स्क्वॉड

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, ​​शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां।

ट्रेवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन