PIC: @englandcricket/Twitter 
खेल

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान जीत से 174 रन दूर

मृणाल पाठक

रावलपिंडी: पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान की उम्दा पारियों से इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के अंतिम दिन लंच तक पाकिस्तान जीत से 174 रन दूर है। इंग्लैंड के 343 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने लंच तक तीन विकेट पर 169 रन बना लिए हैं।  

लंच के समय शकील 63 जबकि रिजवान 42 रन बनाकर खेल रहे थे। सुबह के सत्र में आक्रामक क्षेत्ररक्षण सजाने के बावजूद इंग्लैंड सिर्फ इमाम उल हक (48) का विकेट हासिल कर पाया। पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 80 रन से की। अनुभवी जेम्स एंडरसन ने दिन के छठे ओवर में इमाम को लेग साइड से बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर ओली पोप के हाथों कैच कराया।

कप्तान बेन स्टोक्स के आक्रामक क्षेत्र के सामने रिजवान को खाता खोलने के लिए 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 24वीं गेंद पर खाता खोला। रिजवान ने हालांकि इसके बाद स्पिनरों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की जिससे पाकिस्तान ने सुबह के सत्र में 89 रन जोड़े। रिजवान ने ऑफ स्पिनर विल जैक्स के खिलाफ दो चौकों के साथ शुरुआत की। शकील ने बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच पर सीधा चौका जड़कर 104 गेंद में पहला अर्धशतक पूरा किया। (एजेंसी)

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा