शेन बांड 
खेल

पार्ल रॉयल्स का ऐलान, शेन बांड लेंगे जेपी डुमिनी की जगह; बने दक्षिण अफ्रीका लीग के कोच

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग (South Africa T20 League) की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals)ने बुधवार को न्यूजीलैंड (New Zealand) के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड (Shane Bond) को 2024 सत्र के लिए अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की। बांड इस तरह टीम में दक्षिण अफ्रीका पूर्व आल राउंडर जेपी डुमिनी (JP Duminy) की जगह लेंगे। डुमिनी इस समय राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े हैं। 

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बांड ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चार खिताब दिलाने में मदद की थी। उन्हें हाल में पार्ल रॉयल्स की सहयोगी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में सहायक कोच और सहायक कोच के तौर पर दोहरी भूमिका में शामिल किया था।  

रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने दक्षिण अफ्रीकी लीग में उनके पदार्पण सत्र में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘खेल के दिनों में कड़े प्रतिस्पर्धी होने के अलावा शेन बांड ने कई टीम और लीग में विभिन्न कोचिंग भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। हम पार्ल रॉयल्स में कोचिंग टीम की अगुआई करने के लिए उन्हें शामिल कर खुश हैं।''  

बांड ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से नयी चुनौती है। टीम काफी मजबूत है और काफी अनुभवी है जिससे जनवरी में टीम से जुड़ने और ट्राफी जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।'' (एजेंसी)

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?