खेल

ओलंप‍िक गोल्ड मेडल‍िस्ट नीरज चोपड़ा ने खरीदी लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार, कार की कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: ओलंप‍िक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने नई कार खरीदी है। अब उनके कार कलेक्शन में अब लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार (Range Rover Velar SUV) शामिल हो गई है। इस कार की कीमत करीब 90 लाख है। बता दें कि, नीरज चोपड़ा के पास पहले से ही  लैंड रोवर की रेंज रोवर स्पोर्ट कार है। नीरज के पास कई महंगी कारें भी हैं।

नीरज की नई एसयूवी काले रंग की है। हाल ही में लैंड रोवर मालवा ऑटोमोटिवस ने अपने फेसबुक पर नीरज चोपड़ा और उनकी नई गाडी की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने इस नई कार के लिए नीरज को बधाई भी दी है। नीरज के पास फोर्ड मस्टैंग जीटी,  रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलार, महिंद्रा एक्सयूवी700, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार कारें हैं। 

गौरतलब हो कि, इस महीने की शुरुआत में नीरज ने लुसाने डायमंड लीग में पहला स्थान हास‍िल किया था। उन्होंने 87.66 मीटर दूर भाला फेंककर पहले स्थान हासिल किया। इस सीजन में यह उनकी लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले दोहा डायमंड लीग में भी उन्होंने 88.67 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मैडल जीता था।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र