ओडिशा T20 लीग 2026  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

ओडिशा T20 लीग 2026 के ब्रांड एंबेसडर बने सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती, 20 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Odisha T20 League 2026: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती बने ओडिशा T20 लीग 2026 के ब्रांड एंबेसडर। 20 सितंबर से कटक में शुरू होगा टूर्नामेंट।

सृष्टि मौर्य

Suresh Raina And Debashish Mohanty Brand Ambassadors: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती को ओडिशा T20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ये टूर्नामेंट 20 से 29 सितंबर तक कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के जुड़ने से लीग को और पहचान मिलने की उम्मीद है।

ओडिशा T20 लीग का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवा और उभरते हुए क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना है। इसके जरिए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने और जरूरी अनुभव हासिल करने का मंच मिलेगा।

कितनी और कौन सी टीमें रहेंगी शामिल?

टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भुवनेश्वर टाइगर्स, पुरी टाइटन्स, क्योंझर माइनर्स, राउरकेला सुपरस्टार्स, संबलपुर वॉरियर्स और कटक पैंथर्स शामिल हैं। लीग की शुरुआत 20 सितंबर को संबलपुर वॉरियर्स और कटक पैंथर्स के मुकाबले से होगी।

टूर्नामेंट में लीग स्टेज के बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालीफायर में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

महिलाओं का एग्जीबिशन मैच

28 सितंबर को महिलाओं का एक एग्जीबिशन मैच भी खेला जाएगा। इसके बाद 29 सितंबर को बाराबती स्टेडियम में ओडिशा T20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला होगा। ब्रांड एंबेसडर बनने पर सुरेश रैना ने कहा कि छह टीमों के बीच 10 दिनों तक रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये लीग खिलाड़ियों के लिए अपना हुनर दिखाने और प्रतिस्पर्धी माहौल में खुद को साबित करने का अच्छा मंच है।

क्या बोले देबाशीष मोहंती?

देबाशीष मोहंती ने भी लीग को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये टूर्नामेंट ओडिशा के खिलाड़ियों को अपनी स्किल्स दिखाने और दबाव में खेलने का अनुभव देगा। उन्होंने लीग के आयोजन के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद भी किया।

ओसीए सेक्रेटरी संजय बेहरा ने सुरेश रैना और मोहंती के ब्रांड एंबेसडर बनने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के जुड़ने से लीग की अहमियत बढ़ेगी और राज्य के युवा क्रिकेटरों को बड़े सपने देखने और अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच

Bihar Floods: अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने की मदद, गांव-गांव पहुंचाई राहत सामग्री; बोलीं- लोगों को भरोसे की जरूरत

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग