नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने जीता डूरंड कप का खिताब, लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली 12वीं टीम बनी

NorthEast United FC won Durand Cup Title: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी शनिवार को 2025 संस्करण के फाइनल में डायमंड हार्बर एफसी को हराकर डूरंड कप के इतिहास में लगातार दो खिताब जीतने वाली 12वीं टीम बन गई।

उज्जवल सिन्हा

NorthEast United FC won Durand Cup Title: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी शनिवार को 2025 संस्करण के फाइनल में डायमंड हार्बर एफसी को हराकर डूरंड कप के इतिहास में लगातार दो खिताब जीतने वाली 12वीं टीम बन गई। डूरंड कप के 134वें सीजन के फाइनल में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डायमंड हार्बर को 6-1 के बड़े अंतर से हराकर मुकाबले को जीत लिया और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।

नॉर्थईस्ट ने डूरंड कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत गत विजेता के रूप में की। टीम ने 2024 में पहली बार खिताब जीता था, जब फाइनल में मोहन बागान सुपर जायंट को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। अब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड उन प्रतिष्ठित टीमों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने डूरंड कप के गौरवशाली इतिहास में लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया है। यह टूर्नामेंट एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।

लगातार डूरंड कप खिताब जीतने वाली टीमें

  • ईस्ट बंगाल (East Bengal)
  • मोहन बागान (Mohun Bagan)
  • नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (NorthEast United FC)
  • हाईलैंड लाइट इन्फैंट्री (Highland Light Infantry)
  • किंग्स ओन स्कॉटिश बॉर्डरर्स (King’s Own Scottish Borderers)
  • ब्लैक वॉच (Black Watch)
  • साउथ वेल्स बॉर्डरर्स (South Wales Borderers)
  • कैमरूनियन (स्कॉटिश राइफल्स) (Cameronians )
  • लंकाशायर फ्यूसिलियर्स (Lancashire Fusiliers)
  • यॉर्क और लैंकेस्टर रेजिमेंट (York and Lancaster Regiment)
  • किंग्स श्रॉपशायर लाइट इन्फैंट्री (King’s Shropshire Light Infantry)
  • सीमा सुरक्षा बल (Border Security force)

34 साल बाद कोई टीम खिताब बचाने में रही कामयाब

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डूरंड कप के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीतकर एक और इतिहास रच दिया। पिछले 34 साल में इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम लगातार दो खिताब नहीं जीत सकी थी। लेकिन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डायमंड हार्बर को हराकर ऐसा कारनामा किया।

फाइनल के मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के तरफ से कुल 6 खिलाड़ियों ने गोल किए। जिसमें अशीर, पार्थिब, थोई, जायरो बुसतारा, गायतन और अजारिया ने गोल करके टीम को आसानी से जीत दिला दी। वहीं डायमंड हार्बर की टीम फाइनल मुकाबले में पूरी तरह से दबाव में नजर आई उनकी तरफ से एकमात्र गोल कोर्ताजर ने किया।

विजेता टीम को मिले 1.21 करोड़ रुपये

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को खिताब जीतने के बाद 1.21 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस बार डूरंड कप के प्राइज मनी में 250 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी। वहीं उपविजेता टीम को 60 लाख रुपये मिले। इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार में कई शानदार इनाम मिले।

पुरस्कार राशि

श्रेणी पुरस्कार राशि अतिरिक्त इनाम
चैंपियन टीम ₹1.21 करोड़
उपविजेता टीम ₹60 लाख
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें ₹25 लाख (प्रत्येक टीम)
क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमें ₹15 लाख (प्रत्येक टीम)
गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) ₹3 लाख महिंद्रा XUV SUV
गोल्डन बूट (सर्वाधिक गोल) ₹3 लाख महिंद्रा XUV SUV
गोल्डन ग्लव्स (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) ₹3 लाख महिंद्रा XUV SUV

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन