नितीश राणा (फोटो सोर्स- @rajasthanroyals) 
खेल

CSK vs RR: नीतीश राणा का विस्फोटक अंदाज आया सामने, चेन्नई के खिलाफ महज 21 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

नितीश राणा ने चेन्नई के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले 21 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद राणा की नजर शतक पर थी, लेकिन 81 रन के स्कोर पर वो स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन का शिकार बन गए।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 मार्च को इस सीजन का 11वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान मैच से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज को चेन्नई के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पहले ही ओवर में पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया। यशस्वी जायसवाल ने आज के मैच में केवल 4 रन बनाए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए नितीश राणा मैदान पर आए। आज में मैच में नितीश राणा ने का रौद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के गेंदबाजों की इस मैच में जमकर खरब ली। नितीश राणा ने आज की पारी में 36 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाए।

मात्र 21 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

नितीश राणा ने चेन्नई के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले 21 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद राणा की नजर शतक पर थी, लेकिन 81 रन के स्कोर पर वो स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन का शिकार बन गए। नितीश ने आज की पारी में कुल 81 रन बनाए। 81 रन बनाने के लिए राणा ने 36 गेंद ली।

नितीश राणा के बाद थोड़ी देर के लिए राजस्थान की पारी धीरे अंदाज में चल रही थी। लेकिन बाद कप्तान रियान पराग और सिमरोन हेटमायर ने तेजी से रन बढ़ाने में टीम की मदद की। खबर लिखे जाने तक राजस्थान का स्कोर 17 ओवर के बाद 165-5 था। एक तरफ रियान पराग 37 जबकि हेटमायर 9 रन के स्कोर पर मैदान में खड़े हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर. अश्विन, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?