File Photo 
खेल

निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज की सफेद गेंद की टीम की कप्तानी छोड़ी

मृणाल पाठक

सेंट जोंस (एंटीगा): निकोलस पूरन ने हाल में आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के निराशाजनक तरीके से बाहर होने के बाद सीमित ओवर टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड और आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था जबकि टीम केवल जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल कर पायी थी। 

क्रिकेट वेस्टइंडीज सुपर 12 चरण में टीम के क्वालीफाई नहीं करने की आधिकारिक समीक्षा कर रहा है। पूरन ने तीन मैचों में 29 गेंद में केवल 25 रन बनाये थे। इससे इस विकेटकीपर के करियर का औसत 25 तक गिर गया। पूरन ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं हार मान रहा हूं।''

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी महत्वकांक्षी हूं और अब भी मानता हूं कि वेस्टइंडीज क्रिकेट की कप्तानी दिया जाना सम्मान की बात है। मैं वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और बतौर सीनियर खिलाड़ी सहयोगी भूमिका में अपनी सेवायें देना जारी रखूंगा।'' पूरन को मई में आधिकारिक रूप से कप्तान नियुक्त किया गया था जब कीरोन पोलार्ड ने इस पद से हटने का फैसला किया था। (एजेंसी)

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, मोदी के मंत्री ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?