File Photo 
खेल

भावुक टेलर ने कहा, जीत और विकेट के साथ करियर का अंत करना शानदार

टेलर ने इससे पहले 2010 में न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के रूप में दो विकेट हासिल किए थे।

काजल चोपड़े

क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड (New Zealand) के अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर (Ross Taylor) 15 साल के टेस्ट करियर की अंतिम गेंद पर विकेट और बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला बराबर कराने वाली जीत से बेहतर विदाई की उम्मीद नहीं कर सकते थे और यह स्टार बल्लेबाज सहमत है कि यह शानदार रहा।

टेलर (Ross Taylor) ने अपने टेस्ट करियर का अंत इबादत हुसैन को आउट करके किया जिससे न्यूजीलैंड ने मंगलवार को यहां बांग्लादेश को पारी और 117 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर दी।

भावुक टेलर  (Ross Taylor) ने मैच के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, ‘‘करियर का अंत जीत और विकेट के साथ करना शानदार है, मैं जीत के साथ करियर खत्म करना चाहता था और खिलाड़ियों ने ऐसा किया। बांग्लादेश ने कई बार हमें काफी दबाव में डाला, यह उचित है कि हम इस श्रृंखला को साझा करेंगे।''

बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरते ही हेगले ओवल में मौजूद दर्शकों ने टेलर का नाम लेना शुरू कर दिया और दर्शकों की बात को मानकर कप्तान टॉम लैथम ने उन्हें गेंद सौंपी । सैंतीस साल के टेलर की तीसरी ही गेंद पर इबादत ने न्यूजीलैंड के कप्तान को कैच थमा दिया जिससे 112 टेस्ट में इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपना सिर्फ तीसरा टेस्ट विकेट हासिल किया। टेलर ने इससे पहले 2010 में न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के रूप में दो विकेट हासिल किए थे।

टेलर (Ross Taylor) ने अपने पूरे टेस्ट करियर में सिर्फ 16 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने पिछली बार आठ साल पहले गेंद थामी थी। टेलर ने कहा, ‘‘श्रृंखला शानदार रही- मैं सोच रहा था कि क्या कल हमें दोबारा मैदान पर उतरना होगा लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में यह थोड़ा रोचक हो गया, मैंने विकेट हासिल और टॉम ने कहा कि पूरे मैच में यह मेरे लिए सबसे अनमोल चीज रही। ''

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का बेहद लुत्फ उठाया, यहां (क्राइस्टचर्च) में मैं काफी खेला, काफी समय बिताया और यह अंत करने का शानदार तरीका है।'' न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान टेलर का दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया। उन्हें मैच की गेंद सौंपी गई और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया।  (एजेंसी)

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान