खेल

पाकिस्तान दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम सभी मैच कराची में खेलेगी

मृणाल पाठक

कराची: पंजाब प्रांत में कोहरे के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच की मेजबानी मुल्तान की जगह कराची में करेगा जिससे इस दौरे के सभी मुकाबले एक ही शहर में होंगे। पीसीबी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से चर्चा के बाद यह फैसला किया। 

पीसीबी ने कहा कि कोहरे के मौसम की स्थिति ने मुल्तान से उड़ान संचालन को पहले ही बाधित कर दिया है और इसके परिणामस्वरूप खेल के घंटे का नुकसान भी हो सकता है। पीसीबी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद ने कराची में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की मेजबानी भी करेगा। पाकिस्तान 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1606614462370570240

इसके अलावा, दोनों बोर्डों के बीच इस बात पर भी सहमति बनी है कि दूसरे टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों को अपने निर्धारित तिथि से एक दिन पहले खेला जायेगा। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट दो जनवरी से शुरू होगा, जिसमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के तहत आने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के मैच नौ, 11 और 13 जनवरी को खेले जायेगे। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला को 0-3 से गंवाया था।  (एजेंसी)

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान