-विनय कुमार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज के रावलपिंडी के मैदान में खेले गए पहले मैच में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन इस मैच में बने। Pakistan vs England 1st Test Match, Rawalpindi, 2022 में कुल 1768 रन बने। इस मुकाबले को मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड ने 74 रनों से जीत लिया।
गौरतलब है कि, इससे पहले साल 1939 में किंग्समीड के मैदान में 1981 रन बने थे, एक Test Match में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के नाम है। हालांकि, ये मैच 5 दिनों के नहीं, बल्कि 9 दिनों का था। इसलिए रावलपिंडी में खेला गया ताज़ा मैच 5 दिनों के खेल का नया इतिहास बन गया है।
एक Test Match में सबसे ज्यादा रन
Pakistan vs England 1st Test Match, 2022 में बल्लेबाजों ने रावलपिंडी के मैदान छककर रन बनाए। गौरतलब है कि पहले बल्लेबाज़ी करते मैदान में उतरे इंग्लैंड की टीम से पहले ही दिन 4 खिलाड़ियों ने एक एक सेंचुरी ठोकी थी। यानी, 4 सेंचुरी पहले ही दिन लगाए थे। इंग्लैंड ने पहले दिन 506 रन बनाने का कीर्तिमान बनाया, जो किसी भी टेस्ट मैच के पहले दिन का 5वां सबसे विशाल स्कोर रहा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes Captain) में 657 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी में 579 रन बनाए। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 264 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 353 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन, मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड के घातक गेंदबाजों ने पाकिस्तान के दस के दस खिलाड़ियों को आउट कर 74 रनों से जीत दर्ज की।
टेस्ट क्रिकेट में England के नाम एक नया कीर्तिमान जुड़ गया। किसी एक टेस्ट मैच के पहले दिन 500 रन बनाने वाली वह पहली टीम बनी। इससे पहले यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज़ था। ऑस्ट्रेलिया ने आज से 112 साल पहले 1910 में सिडनी के मैदान में खेले गए एक मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 494 रन जोड़े थे।