नीरज चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, जीता ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट का खिताब

उनकी शुरुआत फाउल से हुई। इसके बाद में 83.45 मीटर का थ्रो फेंका। तीसरे दौर में 85.29 मीटर थ्रो कर भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इस टूर्नामेंट को जीतकर इतिहास रच दिया।

संजय सिंह बिष्ट

हिंदुस्तान के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। गोल्डन बॉय नीरज ने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने एक और इंटरनेशनल जैवलिन टूर्नामेंट में देश का नाम रोशन किया है। गोल्ड जीतने के लिए नीरज चोपड़ा ने 85.29 मीटर का थ्रो किया। वहीं, दूसरा एथलीट इस इससे ज्यादा थ्रो नहीं कर सका। साउथ अफ्रीका के डोव स्मिट ने 84.29 मीटर थ्रो किया।

साउथ अफ्रीका के भाला फेंक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, ग्रेनेडा के पीटर एंडरसन ने अपने पहले ही प्रयास में 83.63 मीटर तक भाला फेंक दिया। उनका ये प्रदर्शन छह राउंड में बेस्ट प्रदर्शन साबित हुआ। पीटर इस दौरान तीसरे नंबर पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा दूसरे दौर के बाद तीसरे स्थान पर थे, इस दौरान उनकी शुरुआत फाउल से हुई। बाद में 83.45 मीटर का थ्रो फेंका। तीसरे दौर में 85.29 मीटर थ्रो कर भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इस टूर्नामेंट को जीतकर इतिहास रच दिया। 27 साल के नीरज चोपड़ा इसके बाद पांच जुलाई से बेंगलुरु में क्लासिक में भाग लेंगे। इसमें पीटर्स और रोहलेर भी खेल रहे हैं।

इससे पहले नीरज चोपड़ा ने साल 2018 में IAAF कॉन्लिनेंटल कप में ओस्ट्रावा में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने 80.24 मीटर थ्रो कर छठा स्थान हासिल किया था। अगर बात करें ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक की तो यहां पर उन्होंने पहली बार भाग लिया था। अब अपने इस प्रदर्शन से नीरज काफी खुश होंगे। इसके साथ आगे आने वाले टूर्नामेंट के लिए उनके पास अच्छा कॉन्फिडेंस होगा।

नीरज चोपड़ा के लिए ये साल शानदार साबित हो रहा है। इससे पहले उन्होंने दोहा में डायमंड लीग के दौरान 90.23 मीटर का थ्रो कर अपना अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इससे पहले उनका 89.94 बेस्ट था। इस दौरान वो जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। वेबर ने 91.06 मीटर थ्रो किया था। दोहा के बाद नीरज ने पोलैंड के चोरजोव में जानूस कुसोसिन्की मेमोरियल में भी भाग लिया था। यहां उन्होंने 86.12 थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया था।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला