-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- England Won First Test Match Against India In Anderson Tendulkar Trophy
लीड्स में नहीं काम आई लीड, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को चटाई धूल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने जीत से शुरुआत कर दी है।

इंग्लैंड टेस्ट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीतकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की टीम दो बार भारत के खिलाफ 350 से ज्यादा रन चेज करने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड और भारत के द्वारा टेस्ट में यह अब तक का एक मैच में सबसे ज़्यादा कुल रनों (1655) का रिकॉर्ड है।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। इस दौरान भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 101, शुभमन गिल ने 147 और ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए। वहीं उसके अलावा केएल राहुल ने 42 और रविंद्र जडेजा ने 11 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4, स्टोक्स ने 4, ब्राइडन कार्स ने 1 और शोएब बशीर ने 1 विकेट चटकाए।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए
इंग्लैंड ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 465 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 6 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने शतक जड़ा। ओली पोप ने 106, हैरी ब्रूक ने 99, बेन डकेट ने 62, जेमी स्मिथ ने 40, क्रिस वोक्स ने 38, और जो रूट ने 28 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और सिराज ने 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
भारत ने दूसरी पारी में बनाए 364 रन
भारत ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। केएल राहुल ने 137 और पंत ने 118 रन बनाए। पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़ा। उसके अलावा साई सुदर्शन ने 30, करुण नायर ने 20 और रविंद्र जडेजा ने 25 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के लिए ब्राइडन कार्स ने 3, जोश टंग ने 3, शोएब बशीर ने 2, क्रिस वोक्स ने 1 और स्टोक्स ने 1 विकेट चटकाए।
भारत के खिलाफ रन चेज में इंग्लैंड का रिकॉर्ड, 93 सालों में एक बार हुआ ऐसा
इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता मैच
371 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 149 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को अपनी तरफ मोड़ लिया। वहीं जैक क्रॉली ने 65, बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए। वहीं जो रूट ने एक छोर संभालकर अर्धशतकीय पारी खेली। रूट ने नाबाद 53 और जेमी स्मिथ ने नाबाद 44 रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2, शार्दुल ठाकुर ने 2 और जडेजा ने 1 विकेट लिए।
England won first test match against india in anderson tendulkar trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














