नीरज चोपड़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
खेल

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा नहीं बनेंगे 'गोल्डन बॉय'! स्वर्ण पदक पर मंडराया खतरा, 'ये' खिलाड़ी भी है मजबूत दावेदार

पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार नीरज चोपड़ा से भारत को एक बार फिर गोल्ड मेडल की उम्मीद है। लेकिन इस बार उनके पदक पर खतरा मंडरा रहा है। नीरज की ओलंपिक में राह आसान नहीं होने वाली है। उनके सामने जर्मनी के मैक्स डेहनिंग की कड़ी चुनौती है। जिन्होंने इसी साल फरवरी में 90.20 मीटर दूर भाला फेंक कर सनसनी मचा दी थी।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत के स्टार भला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्वर्ण पदक के मजबूत दावेदार हैं। उनसे भारत को काफी उम्मीदें हैं। वह केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहुर हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने भारत के लिए गोल्ड जीता था, तब से उन्हें गोल्डन बॉय के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन, पेरिस ओलंपिक में उनके मेडल पर खतरा मंडरा रहा है।

खेलों का महाकुंभ 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलने वाला है। इस ओलंपिक में भारत के कई खिलाड़ी पदक के लिए अपना दावा पेश करेंगे। जिनमें से एक नीरज चोपड़ा भी हैं। भारत को उनसे एक बार फिर गोल्ड मेडल की उम्मीद है, लेकिन इस बार उनके पदक पर खतरा मंडरा रहा है। उनके लिए दोबारा स्वर्ण पदक जीत पाने की राह थोड़ी कठिन दिखाई दे रही है। इस बार उनके लिए जर्मनी के मैक्स डेहनिंग खतरा बन सकते हैं।

नीरज की राह नहीं आसान

दरअसल, नीरज चोपड़ा भारत के मजबूत भला फेंक खिलाड़ी है, लेकिन पेरिस ओलंपिक में उनकी राह आसान नहीं होने वाली है। 2024 के सीजन बेस्ट के मामले में इस समय सबसे ऊपर जर्मनी के मैक्स डेहनिंग हैं, जिन्होंने इसी साल फरवरी में 90.20 मीटर दूर भाला फेंक कर सनसनी मचा दी थी। 20 साल का यह युवा एथलीट इस बार स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

गोल्डन बॉय के सामने एक नहीं दो मुश्किलें

मैक्स डेहनिंग तो नीरज पर खतरा बने हुए ही हैं, लेकिन उनके अलावा जर्मनी के अनुभवी जूलियन वेबर भी नीरज चोपड़ा के लिए खतरा बन सकते हैं। टोक्यो ओलंपिक में भले ही वह चौथे स्थान पर रह गए थे, लेकिन इस बार उनका सीजन बेस्ट 88.37 का है, जो नीरज चोपड़ा से बेहतर है। इस लिस्ट में चेक रिपब्लिक के याकूब भी शामिल हैं, जिन्होंने इस सीजन में 88.65 मीटर दूर भाला फेंक चर्चा में आए।

नीरज और किशोर जेना भी कम नहीं

भारत को नीरज चोपड़ा से काफी उम्मीदें हैं। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के अलावा किशोर जेना भी पेरिस ओलंपिक में दावेदारी पेश कर रहे हैं। किशोर जेना से उम्मीद काफी कम हैं, क्योंकि 2024 में उनका सीजन बेस्ट केवल 80.84 मीटर रहा है, लेकिन वह उलटफेर करते हुए धमाल भी मचा सकते हैं, क्योंकि उनका पर्सनल बेस्ट 87.54 मीटर है। जबकि नीरज चोपड़ा का पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद