पेरिस ओलंपिक में युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत का तिरंगा फहराने को तैयार

पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार भारत के कई युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपना दम दिखाते हुए पेरिस में भारत का तिरंगा फहराने को अब बिलकुल तैयार हैं। सबका मकसद केवल एक ही है पदक जीतकर अपने खेल को यादगार बनाना और अपने देश का नाम रौशन करना।
paris olympics 2024 indian young athletes participating lakshya sen antim panghal nikhat zareen
लक्ष्य सेन, अंतिम पंघाल और निखत जरीन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: खेलों के महाकुंभ के नाम से मशहूर पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई से होने वाला है। यह ओलंपिक 11 अगस्त से चलने वाला है। जहां जय दिग्गज अपना हुनर दिखाने वाले हैं। भारत को भी इस बार अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में इस बार ओलंपिक में भारत के कई युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपना दम दिखाते हुए पेरिस में भारत का तिरंगा फहराने को अब बिलकुल तैयार हैं।

पेरिस ओलंपिक के लिए युवा हों या धुरंधर सभी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। सबका मकसद केवल एक ही है पदक जीतकर अपने खेल को यादगार बनाना और अपने देश का नाम रौशन करना। ऐसे में भारत की तरफ से युवा खिलाड़ी पेरिस में अपना जलवा दिखाने को अब बेताब होंगे।

लक्ष्य सेन

लक्ष्य सेन सेन की नजर लक्ष्य पर: शटलर स्टार लक्ष्य सेन पहली बार पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। वह राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भी रह चुके हैं। ऐसे में इस बार उनकी नजर अब ओलंपिक में पदक जीतने पर होगी। भारत को भी उनसे कम से कम कांस्य पदक की उम्मीद है।

अंतिम पंघाल

हरियाणा के हिसार की 19 साल की अंतिम पंघाल भी ओलंपिक में घूम मचाने को तैयार है। भारत की युवा पहलवान अंतिम लगातार दो बार जूनियर विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। कभी हार न मानने वाला उनका यह जज्बा ओलंपिक में उनके काम आ सकता है।

निकहत जरीन

दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज जरीन ने पिछले तीन साल से रिंग में अपने विरोधियों को चित कर पदक अपने नाम किए हैं। ऐसे में पेरिस ओलंपिक में भी देश को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

सिफ्त कौर और ईशा सिंह

पंजाब के फरीदकोट की 23 साल की सिफ्त कौर और हैदराबाद की 19 साल की ईशा सिंह की निगाह भी पदक पर है। 50 मीटर राइफल थी की विश्व रिकॉर्ड धारी सिफ्त पेरिस में धमाल मचाने को तैयार हैं। साथ ही ईशा सिंह (25 मीटर पिस्टल) भी पदक की दावेदार हैं।

पदक से विदाई लेना चाहेंगे अनुभवी खिलाड़ी

युवा खिलाड़ियों के साथ ही भारत की नजर अनुभवी खिलाड़ियों पर भी रहेगी, जो पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर विदाई लेना पसंद करेंगे। भारत को विनेश फोगाट, रोहन बोपन्ना, श्रेयसी सिंह जैसे दिग्गजों पर काफी भरोसा है। भारत को इस बार प्रेसी ओलंपिक में ज्यादा पदक जीतने की भी उम्मीद है। अब तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com