नीरज चोपड़ा (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

नीरज चोपड़ा को लगी गंभीर चोट, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल से हुए बाहर; अब कौन संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी?

Neeraj Chopra Injury: टखने में चोट के कारण नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स 2026 और डायमंड लीग फाइनल से बाहर हो गए हैं। चोट के चलते उन्होंने पूरा सीजन छोड़ दिया है।

सृष्टि मौर्य

Neeraj Chopra Ankle Injury Asian Games 2026: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण अपने 2026 के एथलेटिक्स सीजन को खत्म कर दिया है। लॉजेन डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के बाद अभ्यास के दौरान उनके टखने में गंभीर लिगामेंट टियर हो गया। इसके बाद नीरज ने डॉक्टर और अपनी टीम से सलाह लेकर बाकी पूरे सीजन से हटने का फैसला किया है।

नीरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोट से उबरने और पूरी तरह फिट होने पर ध्यान देने के लिए वह अब इस सीजन में आगे किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे।

3 बड़े टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे नीरज

चोट के कारण नीरज चोपड़ा को 2026 के तीन बड़े टूर्नामेंटों से बाहर होना पड़ेगा। नीरज के बाहर होने से इन तीनों प्रतियोगिताओं में भारत की मेडल उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है-

  • डायमंड लीग फाइनल – 5 सितंबर

  • वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप – 13 सितंबर

  • एशियन गेम्स 2026 – सितंबर के आखिर में, आइची-नागोया, जापान

अब कौन संभालेंगा जैवलिन की कमान?

एशियन गेम्स में नीरज की गैरमौजूदगी के बाद पुरुष जैवलिन थ्रो में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद अब रोहित यादव होंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में पुरुष जैवलिन इवेंट के लिए सिर्फ दो खिलाड़ियों को टीम में जगह दी थी।

रोहित इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मुकाबले में 87.68 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में जीत भी हासिल की। नीरज के बाहर होने के बाद अब रोहित के कंधों पर पुरुष जैवलिन में भारत की चुनौती को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

नीरज की चोट से बढ़ी मुश्किल

नीरज चोपड़ा का एशियन गेम्स से बाहर होना भारत के लिए बड़ा नुकसान है। वह लंबे समय से भारतीय एथलेटिक्स के सबसे बड़े पदक दावेदारों में रहे हैं। लेकिन अब चोट के कारण उन्हें मैदान से दूर रहना होगा।

पुरुष जैवलिन में टीम की शुरुआती चयन सीमा के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक विजेता यश वीर सिंह जैसे अन्य दावेदार भी टीम में जगह नहीं बना सके। ऐसे में एशियन गेम्स में पुरुष जैवलिन का पूरा दबाव अब रोहित यादव पर रहने वाला है।

नीरज के लिए फिलहाल सबसे बड़ा लक्ष्य पूरी तरह फिट होकर वापसी करना है, जबकि भारत की नजरें अब रोहित यादव पर होंगी कि वो इस बड़े मौके को कितना खास बना पाते हैं।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?