IPL 2022 की डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अगले 2 दिन बेहद कठिन होंगे। कैप्टेन कूल एमएस धोनी (MS Dhoni Captain CSK) की कमान वाली टीम CSK दीपक चाहर (Deepak Chahar) की इंजरी की स्थिति पर NCA की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन (Kasi Vishvanathan) ने कहा, "दीपक चाहर (Deepak Chahar) की इंजरी को लेकर हमें अभी BCCI और NCA की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। लेकिन, अभी हम इस वक्त दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट को लेकर नहीं सोच रहे हैं। हमें उम्मीद है कि दीपक चाहर जल्द ही सीएसके (Chennai Super Kings) को ज्वाइन करेंगे।" CSK के सीईओ विश्वनाथन ने कहा कि एक-दो दिन में NCA दीपक चाहर की इंजरी को लेकर सारी स्थिति स्पष्ट कर देगा।
IPL के इतिहास में 4 बार की चैंपियन और IPL 2022 की डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दीपक चाहर को IPL Mega Auction-2022 से पहले 14 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर रिटेन किया था। गौरतलब है कि, वेस्ट इंडीज और भारत के बीच बीते महीने खेली गई लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
लेकिन, वेस्ट इंडीज के खिलाफ (WI vs IND T20I Series, 2022 Deepak Chahar) T20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर दीपक चाहर कुछ परेशान नजर दिखे। वे गेंद करने जा ही रहे थे, लेकिन अचानक से ठहर गए और नीचे की तरफ़ झुक गए। उन्हें कुछ गंभीर तकलीफ हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक चाहर IPL 2022 के दौरान या उससे पहले अपनी इंजरी की सर्जरी नहीं कराएंगे। इस समय वे बेंगलुरू स्थित NCA में रिहैब प्रोग्राम से गुजर रहे हैं और उम्मीद है कि वे फिटनेस भी पा लेंगे। उनको लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि वे अगले महीने के मध्य अपनी टीम CSK से जुड़कर मैदान में उतरेंगे।
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के भी हाथ में इंजरी के कार। वो श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज (SL vs IND T20I Series, 2022) से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उनकी जगह मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) को टीम में लिया गया था। BCCI की तरफ़ से इन दोनों जांबाज़ प्लेयर्स की फिटनेस पर अभी तक कोई ऑफिशल जानकारी नहीं आई है। माना जा रहा है कि, ऋतुराज गायकवाड़ 17 या 18 मार्च तक सूरत में अपनी टीम के यूनिट से जुड़ जाएंगे। लेकिन, अभी NCA में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को अपनी फिटनेस टेस्ट क्लियर करनी है, जो अभी बाकी है।
रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (MS Dhoni Captain), मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo), अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu), रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर (Deepak Chahar), केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, शिवम दुबे (Shivam Dubey), महेश दीक्षना, राजवर्धन हैंगरगेकर समरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे (Devon Conway), ड्वेन प्रिटोरिस (Dwayne Pretorius), मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, एडम मिल्ने, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan), के भगत वर्मा।
- विनय कुमार