कपिल देव और विष्णु देव साय  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

नवा रायपुर ओपन 2026 में जुटे 132 गोल्फर, कपिल देव और विष्णु देव साय ने किया उद्घाटन; 1 करोड़ की इनामी राशि

Nava Raipur Open 2026: नवा रायपुर ओपन 2026 का उद्घाटन कपिल देव और सीएम विष्णु देव साय ने किया। ₹1 करोड़ की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में 132 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं।

सृष्टि मौर्य

PGTI Nava Raipur Open 2026 Golf Tournament: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को नवा रायपुर ओपन 2026 का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट की शुरुआत फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में हुई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस तरह के बड़े खेल आयोजन नवा रायपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के गोल्फ टूर्नामेंट से छत्तीसगढ़ में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है और राज्य के युवा इस खेल को करियर के रूप में देखने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

गोल्फ खिलाड़ियों से की बातचीत

विष्णु देव साय और कपिल देव ने औपचारिक टी-ऑफ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जोहल की मौजूदगी में ट्रॉफी का अनावरण किया और प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे गोल्फ खिलाड़ियों से भी बातचीत की।

कपिल देव ने कहा कि गोल्फ ओलंपिक खेल है और आज युवा खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर हैं। उनके मुताबिक, जब बच्चे देश के शीर्ष पेशेवर गोल्फ खिलाड़ियों को खेलते देखते हैं तो उन्हें अनुशासन, एकाग्रता और लगातार मेहनत का महत्व समझ आता है।

कौन-कौन से देश लेंगे हिस्सा?

टूर्नामेंट में श्रीलंका, चेक गणराज्य, थाईलैंड, बांग्लादेश, नेपाल, युगांडा, अमेरिका, जापान, आयरलैंड और कनाडा समेत कई देशों के गोल्फ खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। ये टूर्नामेंट 15 से 18 सितंबर तक खेला जाएगा। 1 करोड़ रुपये की इस प्रतियोगिता में कुल 132 पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

इस गोल्फ कोर्स की खासियत

फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट का गोल्फ कोर्स नवा रायपुर में झांझ झील के किनारे बना है। ये करीब 450 एकड़ की झील और लगभग 500 एकड़ के जंगल से घिरा हुआ है। इसका पार स्कोर 69 है और ये मध्य भारत में विकसित होने वाला पहला 18-होल गोल्फ कोर्स बताया गया है।

इस गोल्फ कोर्स को ऑस्ट्रेलिया की पैसिफिक कोस्ट डिजाइन ने तैयार किया है, जबकि एसजीडीसी ने परियोजना प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली है। करीब 6,000 यार्ड लंबे इस कोर्स पर देश और विदेश के खिलाड़ी खिताब के लिए मुकाबला कर रहे हैं।

Messi Event Case में SIT की कार्रवाई, कोच्चि में रिपोर्टर टीवी के ऑफिस पहुंची पुलिस, तलाशी से मचा हड़कंप

एक नहीं दो निमंत्रण भेजे गए थे, BRICS के लिए बांग्लादेश को निमंत्रण भेजने पर MEA का बयान

UPI MDR Rule: 3,000 के पेमेंट पर 12 चार्ज, लेकिन किसे देना होगा? NPC ने दिए सभी सवालों के जवाब, पढ़ें पूरी खबर

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई