महिला राइडर सिया से बहस के बाद कार चालक ने मारी टक्कर? गोल्फ कोर्स रोड का देखें वायरल VIDEO

Gurugram Road Rage Case: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया के साथ रोड रेज और हिट एंड रन का वायरल वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sia Bike Rider Gurgaon: गुरुग्राम की प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स रोड पर रोड रेज और हिट एंड रन का एक डरावना मामला सामने आया है। स्पोर्ट्स बाइक चला रही महिला राइडर सिया और एक कार चालक के बीच मामूली बात पर तीखी बहस हुई थी। सिया ने आरोप लगाया कि कार चालक लगातार उसकी बाइक के बहुत करीब आ रहा था, जिसके बाद उसने दूरी बनाए रखने की हिदायत दी थी। मामला इतना बढ़ गया कि आरोप है कि कार चालक ने कथित तौर पर जानबूझकर या लापरवाही से महिला की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह पूरी खौफनाक घटना महिला के कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया, हालांकि पीड़िता के साथी ने उसका पीछा भी किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और वाहन के नंबर तथा वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सड़क पर बढ़ता यह गुस्सा और लापरवाही किसी की भी जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com