खेल

Naseem Shah ने तोड़ दिया ऑस्ट्रेलिया के Ryan Harris का रिकॉर्ड, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 3 विकेट चटकाकर 'इस' मामले में कायम की एक नई मिसाल, जानिए 'इस' मामले के टॉप-5 बोलर्स के नाम और उनके आंकड़े

नवभारत डेस्क

पाकिस्तान क्रिक्रेट टीम के घातक युवा फ़ास्ट बोलर नसीम शाह (Naseem Shah) ने एकदिवसीय अंतर्रष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान बनाया। 19 वर्षीय नसीम शाह अपने वनडे इंटरनेशनल करियर के अब तक खेले 5 मैचों में ही 18 विकेट चटका कर करियर के शुरुआती 5 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बोलर बन गए हैं। 

न्यूज़ीलैड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में नसीम शाह के नाम यह कीर्तिमान जुड़ गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रायन हैरिस के रिकॉर्ड को तोड़ कर अपने नाम एक नई मिसाल कायम की है। गौरतलब है कि रायन हैरिस (Ryan Harris) ने अपने वनडे करियर के शुरुआती 5 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे। अब टॉप पर पाकिस्तान के नसीम शाह आ गए हैं। दूसरे पायदान पर रियान हैरिस। तीसरे स्थान पर हैं वेस्ट इंडीज के पूर्व गेंदबाज गैरी गिल्मर (Garry Gilmer), जिन्होंने अपने वनडे करियर के आरंभिक 5 मैचों में 16 विकेट लिए थे। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) के नाम भी 16 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को कराची में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan 2nd ODI, 2023) खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अपनी गेंदबाज़ी के पहले ओवर में ही नसीम शाह ने यह कीर्तिमान बनाया। उन्होंने 8.5 ओवर की गेंदबाज़ी में 6.57 की औसत से 58 रन देकर 3 विकेट चटकाए।   

इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 79 रन से हराकर 1-1 जीत से सीरीज बराबर कर ली है। अगला मैच निर्णायक होगा।

-विनय कुमार

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल