खेल

MS धोनी के घुटने की सर्जरी हुई सफल, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

काजल चोपड़े

मुंबई: 'कैप्टन कुल', 'माही' और 'थाला' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के घुटने की आज घुटने की सर्जरी की गई। धोनी आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान चोटिल हुए थे। वहीं, आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में माही की सर्जरी हुई है। मालूम हो कि, चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। वहीं, आईपीएल के पहले ही मैच में धोनी को चोट लगी थी। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, धोनी की सर्जरी आज सुबह 8 बजे हुई है। डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने यह ऑपरेशन किया। डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने इससे पहले ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ऑपरेशन भी किया हैं। 

IPL 2023 के पहले मैच में चोटिल हुए थे धोनी 

आईपीएल 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात की पारी के19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई। जिसके बाद वह कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और अपनी विकेट कीपिंग जारी रखी।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना