मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

Asian Para Games: पहले ही दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत, मोना अग्रवाल ने जीता 'स्वर्ण', अवनि लेखरा को मिला 'रजत'

Asian Para Games India Gold: जापान में जारी एशियाई पैरा खेल 2026 के पहले ही दिन भारतीय पैरा निशानेबाजों ने देश का खाता खोलते हुए शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण और रजत, दोनों पदकों पर कब्जा जमाया।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • मोना अग्रवाल ने शूटिंग में 250.0 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

  • पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा मात्र 0.4 अंक से चूककर 249.6 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

  • भारत ने पहले ही दिन शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर जीतकर खाता खोला।

Mona Agarwal Shooting Record: जापान के आईची नागोया में जारी एशियाई पैरा खेल 2026 के पहले ही दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। आज, सोमवार को भारतीय पैरा निशानेबाजों ने देश का खाता खोलते हुए शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण और रजत, दोनों पदकों पर कब्जा जमाया।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 (SH1) स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, दो बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत की दोनों बेटियों ने दुनिया भर के एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए पोडियम के शीर्ष दो स्थानों पर तिरंगा लहराया।

मोना अग्रवाल का नया 'गेम्स रिकॉर्ड'

पेरिस पैरालंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल सोमवार को बेहद आक्रामक और सटीक लय में नजर आईं। उन्होंने फाइनल में 250.0 अंकों का एक नया रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया, जो अब एशियाई पैरा खेलों के इतिहास में एक नया 'गेम्स रिकॉर्ड' बन गया है। मोना ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी और दबाव के क्षणों में भी खुद को शांत रखते हुए इतिहास रच दिया।

आखिरी शॉट तक चला कांटे का मुकाबला

यह मुकाबला इस कदर रोमांचक था कि दर्शकों की सांसें थमी हुई थीं। फाइनल शॉट से ठीक पहले तक दोनों भारतीय निशानेबाजों के बीच महज 0.1 अंक का अंतर था। उस समय मोना 239.2 अंकों के साथ शीर्ष पर थीं, जबकि अवनि लेखरा 239.1 अंकों के साथ उनका पीछा कर रही थीं।

आखिरी शॉट में बदली किस्मत

आखिरी शॉट में मोना ने बाजी मारी और अवनि को महज 0.4 अंक के मामूली अंतर से पीछे छोड़ते हुए पीला तमगा हासिल किया। स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा ने 249.6 अंकों के कुल स्कोर के साथ देश के लिए रजत पदक जीता।

इस स्पर्धा का कांस्य पदक दक्षिण कोरिया की युनरी ली के खाते में गया। इस दोहरे धमाके के साथ भारत ने पदक तालिका में धमाकेदार एंट्री की है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि पहले दिन की यह स्वर्णिम शुरुआत आने वाले दिनों में भारतीय दल के लिए और भी कई बड़े मेडल लेकर आएगी।

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल