मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

प्यार की अफवाहों पर DSP सिराज का मास्टरस्ट्रोक, जिसके साथ उछला था नाम उससे ही बंधवाई राखी- VIDEO

Mohammed Siraj and Zanai Bhosle: बीते कुछ समय से मोहम्मद सिराज का नाम इस लड़की के साथ जोड़ा जा रहा था। वहीं, 9 सितंबर को सिराज ने उसी लड़की से राखी बंधवाकर इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammed Siraj News: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीता था। फिलहाल अब वो हैदराबाद में अपने घर पर आराम फरमा रहे हैं। भारतीय टीम को इसके बाद एशिया कप 2025 में हिस्सा लेना है। इस दौरान सिराज टीम इंडिया में जगह बना पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी। बीते शनिवार 9 अगस्त को भारत में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान मोहम्मद सिराज को भी रक्षा बंधन मनाने का मौका मिल गया।

रक्षा बंधन का त्योहार मोहम्मद सिराज ने अपने घर हैदराबाद में मनाया। इस दौरान उन्होंने उस लड़की से राखी बंधवाई, जिसके बारे में लोग कुछ और अटकलें लगा रहे हैं। लोगों ने उस लड़की का नाम मोहम्मद सिराज के साथ अफेयर को लेकर जोड़ा था, लेकिन 9 सितंबर को DSP सिराज ने इस सभी खबरों पर ब्रेक लगा डाला। उनका ये राखी बंधवाने वाला वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

सिराज ने मनाया रक्षा बंधन

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज ने बीते 9 सितंबर को धूमधाम के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उनकी कलाई पर राखी बांधने के लिए जनाई भोसले पहुंची। बता दें कि जनाई भोसले महान सिंगर आशा भोसले की नातिन हैं। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने सफेद कलर का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। राखी बांधने का ये वीडियो जनाई ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला। इस वीडियो में दोनों को बहुत प्यार मिल रहा है।

जनाई के साथ उछला था नाम

हेरानी वाली बात ये है कि आज को जनाई मोहम्मद सिराज को राखी बांध रही हैं, बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनका नाम सिराज के साथ अफेयर को लेकर लिया जा रहा था। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि ये दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके पीछे की वजर दोनों की एक फोटो थी, जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ते हुए नजर आए थे। ये फोटो जनाई के जन्मदिन की थी, जिसमें मोहम्मद सिराज ने भी शिरकत की थी।

उस वक्त भी दोनों ने कई बार इन खबरों का खंडन किया था। जनाई भोसले पेशे से अपनी दादी की तरह सिंगर हैं। उस फोटो में भी उन्होंने मोहम्मद सिराज को अपना भाई बताया था। जिसके बाद मोहम्मद सिरहाज ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि उनकी बहन जैसी कोई और बहन नहीं। फिलहाल अब फैंस की उन अफवाहों पर सिराज और जनाई ने राखी का त्योहार मनाकर ब्रेक लगा दिया है।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?