माइक टायसन और जेक पॉल 
खेल

'बॉक्सिंग के ब्रैडमैन' को जेक पॉल ने किया चित्त, माइक टायसन की करारी हार, जीत के बाद झुककर किया 'सलाम'

वर्ल्ड हैविवेट चैंपियन रहे बॉक्सर 58 साल के माइक टायसन 19 साल बाद आज रिंग में फिर हार मिली है। इस बार उनका मुकाबला यूट्यूबर से बॉक्सर बने 27 साल के जेक पॉल से था।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: दुनिया के सर्वकालिक महानतम बॉक्सरों में एक माइक टायसन आज 19 साल बाद आज पेशेवर मुकाबले के लिए उतरे। आज 58 साल के टायसन का सामना 27 साल के पूर्व सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से पेशेवर बॉक्सर बने जेक पॉल से हुआ। लेकिन उनकी यह वापसी यादगार न हो सकी।

जी हां, आज टायसन को जेक पॉल के खिलाफ मुकाबले में 74-78 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं जजों ने सर्वसम्मति से जेक को विजेता घोषित किया है। इससे पहले टायसन ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला साल 2005 में केविन मैकब्राइड के खिलाफ खेला था, जिसमें वो तब भी हारे थे। आज टायसन और जेक पॉल के बीच का मुकाबला एर्लिंगटन (USA) के एटी एंड टी स्टेडियम में हुआ।

जालकारी दें कि इस मुकाबले से पहले दोनों इन खिलाड़ियों का एक फेस-ऑफ हुआ था, जहां टायसन ने जेक पॉल को एक करारा थप्पड़ जड़ दिया था। टायसन के इस थप्पड़ ने बाद में मुकाबले का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया। वहीं आज जेक पॉल इस थप्पड़ का जवाब रिंग में ले लिया है।

वहीं आज जेक पॉल ने इस पूरे मुकाबले में माइक टायसन पर शुरु से ही अपना दबदबा बनाकर रखा। आज पॉल ने टायसन के शरीर और चेहरे पर कई जबरदस्त पंच मारे और मुकाबले को आज 78-74 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, अंत में पॉल ने टायसन के सामने झुककर उन्हें जरुर सम्मान दिया।

आज इस मुकाबले से पहले टायसन ने जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि वह एक खतरनाक जीत हासिल करने जा रहे हैं। वहीं ड्राफ्टकिंग्स की रिपोर्ट की मानें तो, माइक टायसन जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे थे। मुकाबले के नतीजे पर लगाए गए आधे से ज्यादा दांव के उनके जीतने के पक्ष में लगाए गए थे। दांव लगाने वालों का मानना था कि वह नॉकआउट, टेक्निकल नॉकआउट या डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए मुकाबले को जीतेंगे। लेकिन हुआ इसके उल्टा और 58 साल के टायसन को 19 साल बाद आज पेशेवर मुकाबले में फिर हार का सामना करना पड़ा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान