-विनय कुमार
IPL 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (MI vs GT) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला हुआ। जिसमें मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए और GT को जीत के लिए 219 रनों का टारगेट दिया। इस मैच में Mumbai Indians के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain MI) ने आईपीएल के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma ने रोहित शर्मा ने घातक बल्लेबाज़ी करते हुए 18 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। हालांकि, वो लंबी पारी खेलने से चूक गए, लेकिन 2 ताजातरीन छक्कों के साथ उन्होंने IPL में 200 छक्के पूरे किए। मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले वे दूसरे बल्लेबाज़ बन गए।
गौरतलब है कि IPL इतिहास में MI के लिए सबसे ज्यादा छक्के कायरन पोलार्ड (Kieron Polard) ने लगाए हैं। उन्होंने MI के लिए कुल खेले 189 मैचों की 171 पारियों की बल्लेबाज़ी में 223 छक्के ठोके हैं। अब, पोलार्ड के बाद 200 छक्के पूरे करने वाले रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम 201 छक्के दर्ज़ हो चुके हैं। वहीं, तस्वीर ये भी है कि मुंबई इंडियंस का कोई अन्य बल्लेबाज़ आईपीएल में 100 छक्के तक पूरा नहीं कर पाए हैं। तीसरे पायदान पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम है। जब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, तब तक उन्होंने 98 छक्के लगाए थे।
1. क्रिस गेल : 357 छक्के
2. एबी डिविलियर्स : 251 छक्के
3. रोहित शर्मा : 250 छक्के
4. एमएस धोनी : 239 छक्के
5. विराट कोहली : 229 छक्के