File Photo 
खेल

ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने के लिए तरोताजा होकर लौटी मेग लैनिंग

मृणाल पाठक

मेलबर्न: विश्व कप विजेता कप्तान मेग लैनिंग ब्रेक के बाद अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई महिला टीम की अगुआई करेंगी। अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद इस 30 साल की खिलाड़ी ने खुद पर ध्यान देने के लिये खेल से ब्रेक लिया था। लेकिन अब वह तरोताजा होकर खेलने के लिये तैयार हैं। 

वह ब्रेक के कारण महिलाओं की बिग बैश लीग और हाल में भारत में समाप्त हुए दौरे में भी नहीं खेल पायी थीं। यह ब्रेक करीब पांच महीने तक रहा। लैनिंग ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘मैं पाकिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलियाई महिला टीम के साथ मैदान पर उतरने के लिये बेकरार हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार आपको थोड़ा सुस्ताने के लिये पीछे कदम उठाकर रूकना होता है। निश्चित रूप मुझे इसकी जरूरत है।''

लैनिंग ने कहा, ‘‘पिछले छह महीनों ने मुझे काफी कुछ सिखाया है। मैंने खुद के बारे में इतना कुछ सीखा है कि मेरे लिये कौन और क्या चीज महत्वपूर्ण है।'' क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने 16 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये शुक्रवार को 13 सदस्यीय टीम की घोषणा भी की। 

टीम इस प्रकार है : 

मेग लैनिंग (कप्तान), तहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनासेन (फिटनेस पर निर्भर), अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगान शट और अनाबेल सदरलैंड। (एजेंसी)

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान