नीरज चोपड़ा और मनु भाकर (सौजन्य: सोशल मीडिया)  
खेल

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की होगी शादी! शूटर के पिता ने बताया क्या है प्लान

मनु भाकर के पिता ने साफ कर दिया है कि मनु और नीरज के बीच कोई प्यार का रिश्ता नहीं है और वह फिलहास मनु अभी शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि मनु अभी काफी छोटी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि मनु की मां नीरज को अपना बेटा मानती है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर और भारत के ही स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के बीच रिश्ते की खबर ने तूल पकड़ लिया है। दोनों का जब से एक दूसरे से बात करने का वीडियो वायरल हुआ है तब से यह अफवाह आग की तरह फैल गई है। साथ ही जिस तरह से मनु की मां ने नीरज से बात की उसके बाद फैंस को लगने लगा था कि जरूर दोनों के बीच कुछ न कुछ चल रहा है। हालांकि अब मनु के पिता ने इनके रिश्ते की सचाई को साफ कर दिया है।

दरअसल, मनु और नीरज जब एक दूसरे से जब बात कर रहे थे, तब दोनों काफी शर्मा रहे थे। जिसे देखकर लोगों को लगने लगा कि उनके बीच जरुर कुछ न कुछ चल रहा है। उसके बाद फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर बात करने लगे थे। हालांकि अब मनु के पिता ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। और मनु अभी शादी के लिए काफी छोटी हैं।

मनु के पिता ने क्या कहा...

मनु के पिता ने साफ कर दिया है कि मनु और नीरज के बीच ऐसा कुछ नहीं है और मनु अभी शादी के लिए काफी छोटी हैं।

मनु की मां नीरज को मानती है बेटा

वहीं जब मनु की मां नीरज से बात कर रही थी, तब भी लोग ये कहने लगे थे कि वह उनके रिश्ते की बात कर रही हैं, क्योंकि बातचीत के दौरान मनु की मां ने नीरज का हाथ अपने सिर पर भी रखा था, जैसे मानों वह उनसे कसम खिला रही हों। हालांकि इसको लेकर भी मनु के पिता ने कह दिया है कि मनु की मां नीरज को अपना बेटा मानती है।

दोनों ने भारत को दिलाए मेडल

जानकारी के लिए बता दें कि 22 साल की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी में दो मेडल अपने नाम किया है। वह भारत की पहली ऐसी एथलीट हैं जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीता है। यह दोनों कांस्य पदक है। जबकि नीरज इस बार गोल्ड जीतने से चूक गए, लेकिन उन्होंने भाला फेंक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य