मनु भाकर और सरबजोत सिंह (pic credit: social media) 
खेल

Paris Olympics 2024: भारत की झोली में आया दूसरा मेडल, मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीता कांस्य पदक

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल आ गया है।

मृणाल पाठक

पेरिस: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर किया है। इसी के साथ भारत के खाते में अब एक और मेडल आ गया है। साथ ही शूटर मनु भाकर ने इतिहास भी रच दिया है। वह आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने महिला सिंगल स्पर्धा में कांस्य मेडल जीता था।

मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 16.10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया।

ज्ञात हो कि पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली भी मनु भाकर ने ही थीं। जिन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। उसके बाद अब 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भी मनु ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए एक और मेडल भारत को दिला दिया है।

गौरतलब है कि मनु भाकर आजादी के बाद पहली ऐसी भारतीय एथलीट बनी गई हैं, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं। हालांकि उनसे पहले कई भारतीय एथलीट्स ने अलग-अलग ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं, लेकिन एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने का कमाल मनु ने किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि ओलंपिक खेलों में शूटिंग में भारत अब तक छह पदक जीत चुका है। 2004 के एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रजत पदक जीता था। जबकि 2008 में बीजिग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा इस इवेंट का इकलौता स्वर्ण पदक जीता था। फिर 2012 में विजय कुमार ने रजत और गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता था। उसके बाद 2016 रियो ओलंपिंक और 2020 टोक्यो में कोई पदक नहीं मिल सका था। जबकि अब पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने कांस्य, फिर मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह और मनु ने एक और कांस्य पदक जीता।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता