पीआर श्रीजेश और मनु भाकर (सौजन्य-एक्स) 
खेल

Paris Olympics 2024: क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पीआर श्रीजेश होंगे भारत के ध्वजवाहक

मशहूर हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश रविवार को यहां होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 के समापन समारोह में स्टार निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी 11 अगस्त को होने वाली है। जिसके लिए मशहूर हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश स्टार निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत को मेडल दिलाए हैं। मनु ने भारत को दो मेडल दिए, जबकि हॉकी टीम ने भी स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता है। इसकी पुष्टि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने की है।

आईओए ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पेरिस ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर के साथ हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश संयुक्त ध्वजवाहक होंगे।'' आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि श्रीजेश आईओए नेतृत्व की भावनात्मक और लोकप्रिय पसंद थे।

वहीं श्रीजेश के संन्यास को वापस लेने की मांग लगातार हो रही है। जिसके बाद खुद श्रीजेश ने इस पर कहा, '''यह विदा लेने का सही समय है। मुझे लगता है कि ओलंपिक खेलों से विदा लेने का यह सही तरीका है, एक पदक के साथ। हम खाली हाथ घर नहीं जा रहे जो बड़ी बात है। मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन कुछ फैसले कठिन होते हैं। सही समय पर फैसला लेने से हालात खूबसूरत हो जाते हैं। इसलिए मेरा फैसला नहीं बदलेगा।'

जानकारी के लिए बता दें कि श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि पेरिस ओलंपिक के बाद वह संन्यास ले लेंगे। ऐसे में ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज पदक वाला मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच था। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को हॉकी में पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच की बात करें तो भारत ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल दिखाया है। एक समय ऐसा भी लग रहा था कि भारत इस बार गोल्ड जीतेगा। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को जर्मनी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद भारत का कांस्य के लिए स्पेन के खिलाफ मैच हुआ। जहां श्रीजेश विरोधी टीम के सामने दीवार बनकर खड़े रहे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल